ब्रेकिंग
MP Dairy Shifting Project: रतौना-हफसिली डेयरी प्रोजेक्ट में निगम का कड़ा एक्शन, जमा राशि भी की गई रा... Dr. Harisingh Gour University: स्टैनफोर्ड और एल्सेवियर की सूची में सागर यूनिवर्सिटी के 12 प्रोफेसर श... Ramanujganj Van Vatika: तीन महीने में पूरी होगी रामानुजगंज वन वाटिका की तस्वीर, ओपेन जिम और चिल्ड्रे... Raipur Health News: नवरात्रि उपवास में गरबा के साथ कैसे रखें सेहत का ख्याल? जानिए एनर्जी बढ़ाने के आ... Bhilai News: सीएम के कार्यक्रम में बच्चों को घंटों बैठाए रखने पर विवाद, कांग्रेस ने की कार्रवाई की म... Raipur Crime News: आमानाका थाना क्षेत्र में 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, AIIMS का सिक्योरिटी गार्... Bastar Local Products: दंतेवाड़ा के जैविक चावल और वनोपज को मिली नई पहचान, महिला FPO ने शुरू किया ब्र... Kavirdha News: कवर्धा में किसानों का बड़ा आंदोलन खत्म, गन्ने का भाव बढ़कर हुआ 425 रुपये, सरकार ने मा... Kanker News: कांकेर के सीएएफ कैंप में अनोखी पहल, जवान रूपधर चौहान अपने हाथों से बना रहे हैं मां दुर्... Jagdalpur News: बस्तर बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रशासन का बड़ा कदम, 25 करोड़ से अधिक की राहत राशि सीधे ख...
विदेश

अमेरिका ने ईरानी टैंकर के चालक दल पर वीजा प्रतिबंध लगाने की दी धमकी

वाशिंगटनः अमेरिका ने जब्त किए गए एक ईरानी सुपरटैंकर के चालक दल पर वीजा संबंधी प्रतिबंध लगाने की धमकी दी है। विदेश विभाग की प्रवक्ता मॉर्गन ऑर्टागस ने कहा कि ग्रेस 1 टैंकर पिछले महीने तेल ले कर ईरान से सीरिया जा रहा था और इस तरह वह ईरान के रिवॉल्यूशनरी गार्डस की सहायता कर रहा था, जिसे अमेरिका एक आतंकवादी संगठन मानता है। इस टैंकर को पिछले माह जिब्राल्टर तट के पास पकड़ा गया था।ऑर्टागस ने कहा कि ईरान से तेल का परिवहन करके आईआरजीसी (रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स) की सहायता करने वाले जहाजों के चालक दल के सदस्य आतंकवाद-संबंधी अस्वीकार्य काम करने के आधार पर वीजा के लिए या अमेरिका में प्रवेश के लिए अयोग्य हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि नौवहन समुदाय को पता होना चाहिए कि अमेरिकी सरकार ऐसे चालक दल के सदस्यों का वीजा रद्द कर सकती है।जिब्राल्टर पुलिस और ब्रिटिश विशेष बलों ने 4 जुलाई को ग्रेस 1 नामक टैंकर को जब्त कर लिया, जो 21 लाख बैरल ईरानी तेल लेकर सीरिया जा रहा था। इस घटना के बाद राजनयिक संकट पैटा हो गया है। अपना टैंकर जब्त किए जाने की इस घटना के जवाब में ईरान ने दो हफ्ते बाद होमरुज की जलसंधि पर एक ब्रिटिश टैंकर स्टेना इंपेरो को जब्त कर लिया, जिससे तनाव और बढ़ गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button