ब्रेकिंग
Indore News: डिजिटल पेमेंट पर टैक्स की मार! इंदौर में व्यापारियों का प्रदर्शन, 10 लाख उपभोक्ताओं को ... Eco Friendly Ganesha: पीओपी को कहो ना! बुरहानपुर में बंट रही फिटकरी की गणेश प्रतिमाएं, पानी को शुद्ध... Chhatarpur Bribe Case: भगवान की कसम 2 लाख और 5 किलो शुद्ध घी दो; रिश्वतखोर पटवारी सस्पेंड, ऑडियो वाय... MP High Court Relief: सागर जहरीली शराब कांड के आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत; बुलडोजर कार्रवाई पर र... Sagar Poisonous Liquor Case: जहरीली शराब कांड के फरार आरोपी सिद्धार्थ कुशवाहा की भाभी का शस्त्र लाइस... Palamu Police Action: मॉडिफाइड गाड़ियों से रौब दिखाने वालों पर पुलिस का शिकंजा; मेदिनीनगर में 20 वाह... Madhya Pradesh News: आगर मालवा में उफनते नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 3 बच्चों समेत 8 लोगों ... Bhiwani Crime News: रेंज रोवर गाड़ी पर गोलीबारी के मामले में पुलिस का एक्शन, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रह... Sewa Sankalp Abhiyan Bhiwani: भिवानी की गोशालाओं में पशु स्वास्थ्य कैंप और हवन का आयोजन, लंपी बीमारी... Savita Punia and Rajinder Singh: एशियन गेम्स में चमकेंगे सिरसा के सितारे, भारतीय पुरुष और महिला हॉकी...
मनोरंजन

Bigg Boss 14: पवित्रा पूनिया ने कहा- घर से बाहर जाने के बाद एक शख्स को मिस करुंगी

नई दिल्ली। बिग बॉस के घर में जब भी वीकेंड का वार आता है तो कुछ खास होता है। माना जा रहा है कि इस वीकेंड के वार पर कोई घर से बेघर हो सकता है। शनिवार और रविवार को शो के होस्ट सलमान खान घरवालों की क्लास लगाते हैं और घर में किसी की एंट्री या बेघर होने की खबर भी सुनाते हैं। माना जा रहा है कि इस बार कंटेस्टेंट पवित्रा पूनिया की घर से बाहर जाने की टिकट कट सकती है। ऐसे में पवित्रा थोड़ी अपसेट नज़र आईं और एजाज खान से अपने दिल की बात कहती नज़र आईं।

पवित्रा को लगता है कि वो इस हफ्ते घर से बाहर हो सकती हैं और इस बारे में एजाज से बात कर रही हैं। साथ ही पवित्रा कहती हैं कि अगर वो घर से बाहर जाती हैं तो उन्हें बिल्कुल बुरा नहीं लगेगा। हालांकि, उन्होंने एजाज को लेकर ऐसी बात कही जिसे सुनकर एक्टर को अच्छा महसूस हुआ होगा। दरअसल, एक्ट्रेस ने कहा कि अगर वो घर से बेघर होती हैं तो वो घर में सिर्फ एक शख्स को मिस करेंगी और वो है एजाज खान।

इसके बाद दोनों एक दूसरे की केयर करते नज़र आए। पवित्रा को एजाज के कंधे को रब करते हुए देखा गया, जहां एजाज के चोट लगी है और एजाज भी इसे पसंद कर रहे हैं। साथ ही पवित्रा यह भी कह रही है कि शो खत्म होने के बाद वो एक दूसरे से जरूर मिलेंगे। इससे पहले भी दोनों एक दूसरे के करीब आए थे और एजाज ने अपने दिल की बात पवित्रा से कही भी थी, लेकिन पवित्रा ने अपने कदम पीछे कर लिए थे।

अब जब पवित्रा नॉमिनेटेड है तो वो एक्ट्रेस के प्रति अपने केयर दिखा रही हैं। इससे पहले जब पवित्रा और कविता कौशिक आपस में बात कर रहे थे तो कविता ने कहा था कि उन्हें लव एंगल को बिग बॉस के घर में नहीं लाना चाहिए। साथ ही किसी भी कंटेस्टेंट के साथ रिलेशनशिप आदि ना करने की सलाह दी थी।

Related Articles

Back to top button