ब्रेकिंग
Bhopal News: सीएम मोहन यादव का अनूठा अंदाज, मंडला दौरे पर स्कूल बच्चों के बीच पहुंचे और की आत्मीय बा... MP Crime News: सीमेंट कंटेनर में छुपकर लाई जा रही थी अंग्रेजी शराब, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार MP BJP Update: मंत्री नागर सिंह चौहान और संपतिया उइके विवाद पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बड़ा... MP Politics: मुख्यमंत्री पद, बंगला और ट्रांसफर-पोस्टिंग... जानिए कांग्रेस सरकार गिरने के पीछे की अंद... Bhopal News: सीएम मोहन यादव की अपील, 'एशिया के सबसे बड़े कान्हा नेशनल पार्क जरूर आएं पर्यटक' Dantewada Accident Update: तीरथगढ़ जा रही मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त, जिला अस्पताल में घायलों का इलाज जा... Chhattisgarh News: रेलवे सुरक्षा बल ने मनाया स्थापना दिवस, ड्रोन और आधुनिक तकनीक से यात्रियों की सुर... Palamu News: दुर्गा पूजा पर पलामू प्रमंडल में हाई अलर्ट, पलामू, गढ़वा और लातेहार में सुरक्षा के कड़े... Manoj Tiwari in Giridih: यूजीसी और प्रोटेस्ट के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा, कहा- युवाओं को बहका रहे है... Ranchi News: बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस
खेल

 रणजी ट्रॉफी की दोनों पारियों में शतक लगाकर 19 वर्षीय यश ढुल ने हासिल की खास उपलब्धि

अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता टीम के कप्तान यश ढुल ने इतिहास रच दिया है। 19 वर्षीय बल्लेबाज ने अपने रणजी ट्रॉफी के डेब्यू मैच की दोनों पारियों में शतक लगाकर कई रिकार्ड्स अपने नाम किए। गुवाहाटी में दिल्ली की तरफ से सलामी बल्लेबाजी करते हुए  यश ढुल ने तमिलनाडु के खिलाफ दोनों पारियों में शतकीय पारी खेली। यश अब रणजी ट्रॉफी के डेब्यू मैच की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। उनके अलावा नारी कांट्रेक्टर (152 & 102) ने गुजरात के लिए 1952/53 में और विराग अवाते (126 और 112) ने महाराष्ट्र के लिए 2012/13 में यह कारनामा किया था।

यश ने इससे पहले पारी की शुरुआत करते हुए पहले दिन 18 चौके की मदद से 150 गेंदों में 113 रन बनाए थे। इसके बाद दूसरी पारी में वह 202 गेंदों में 113 रन बनाकर नाबाद रहे। दाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज यश अब रणजी ट्रॉफी के एक मैच की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले दिल्ली के सातवें क्रिकेटर बन गए हैं। आखिरी बार दिल्ली की तरफ से ऋषभ पंत ने यह कमाल किया था। रणजी ट्रॉफी की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज एसएम कादरी थी। उन्होंने 105 और 114 रन बनाए थे। बॉम्बे और वेस्टर्न इंडिया के बीच दिसंबर 1935 में खेले गए मैच में कादरी ने बॉम्बे के लिए दोनों पारियों में शतक लगाया था।

Related Articles

Back to top button