ब्रेकिंग
West Bengal Politics: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर बवाल, केसी वेण... Punjab AAP Campaign: सीएम भगवंत मान ने जारी किया AAP का चुनावी पैम्फलेट; रविवार से शुरू होगा घर-घर प... Team India Asian Games News: एशियन गेम्स के लिए नागोया जा रही पुरुष क्रिकेट टीम को हुई परेशानी, जानि... Bollywood Actress Karishma Tanna News: बेटे को जन्म देने के बाद डिलीवरी और मदरहुड पर बोलीं करिश्मा त... Tarique Rahman Government News: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव? चटगांव और मोंगला पोर्ट के सम... RBI Bank Holiday List: अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टियो... TRAI New Rules on Spam Calls: स्पैम और फर्जी कॉल्स से मिलेगी राहत, ट्राई ने बनाए बेहद सख्त नियम Parsva Ekadashi 2026: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की परिवर्तिनी एकादशी की तिथि, मुहूर्त और धार्मिक मान्यता Cesarean Delivery Care Tips: सी-सेक्शन के बाद टांके ठीक होने में कितना समय लगता है? जानें महिलाओं की... Jashpur News: जशपुर के ऐतिहासिक रानीसती (डोंगा) तालाब का बदलेगा स्वरूप; ₹4.17 करोड़ से होगा जीर्णोद्...
खेल

 निकहत जरीन को सीधे क्वार्टर फाइनल में मिली एंट्री

भारतीय मुक्केबाजों को स्ट्रेंड्जा मेमोरियल में मुश्किल ड्रॉ मिला है लेकिन निकहत जरीन टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत सीधे क्वार्टर फाइनल से करेंगी सुमित और अंजलि तुशीर को पहले दौर के अपने मुकाबलों में कड़े प्रतिद्वंद्वियों से भिड़ना है वर्ष 2019 के टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीतने वाली जरीन को 52 किग्रा वर्ग के पहले दौर में बाई मिला है हालांकि कई स्टार बॉक्सर इस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले रहे हैं जिसमें पूजा रानी का नाम भी शामिल है जरीन के अलावा नंदिनी एक अन्य भारतीय मुक्केबाज हैं जो सीधे अंतिम आठ के मुकाबले से अपना अभियान शुरू करेंगी अंजलि को 66 किग्रा वर्ग में दो बार की विश्व चैंपयिनशिप की पदक विजेता रूस की सादत डेल्गातोवा से कड़ी चुनौती मिलेगी पुरुष मुक्केबाजों में आकाश कुमार को 67 किग्रा वर्ग के पहले दौर में बाई मिली है जबकि सुमित अपने अभियान की शुरुआत रविवार को विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता रूस के झामबुलात बिझामोव के खिलाफ करेंगे

भारत की 17 सदस्यीय टीम में सात पुरुष और 10 महिला मुक्केबाजों को शामिल किया गया है. यह पहला गोल्डन बेल्ट सीरीज टूर्नामेंट है और अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ के विश्व मुक्केबाजी टूर प्रारूप की परीक्षण प्रतियोगिता भी है वरिंदर सिंह (60 किग्रा) रविवार को भारतीय चुनौती की शुरुआत रूस के आर्तुर सुभखानकुलोव के खिलाफ करेंगे सुमित, लक्ष्य चाहर (86 किग्रा) और नरेंदर बेरवाल भी पहले दिन रिंग में उतरेंगे

वर्ष 1950 में पहली बार आयोजित यूरोप का यह सबसे पुराना अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी टूर्नामेंट 27 फरवरी तक चलेगा टूर्नामेंट में 36 देश के 450 से अधिक मुक्केबाज हिस्सा ले रहे हैं जिसमें कजाखस्तान, इटली, रूस और फ्रांस के मुक्केबाज भी शामिल हैं यह इस साल भारतीय मुक्केबाजों के लिए पहला टूर्नामेंट है पिछले सत्र में भारत ने दीपक कुमार के रजत और नवीन बूरा के कांस्य पदक के रूप में दो पदक जीते थे

Related Articles

Back to top button