ब्रेकिंग
Raxaul News: भारत-नेपाल सीमा पर संदिग्ध चीनी नागरिक गिरफ्तार, ई-रिक्शा से जा रहा था नेपाल, SSB ने दब... Telangana POCSO Case: पॉक्सो मामले में बंदी भगीरथ को झटका, हाईकोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद किया स... Bengal Politics: सॉल्ट लेक में टीएमसी दफ्तर से बरामद हुए कई आधार कार्ड, बीजेपी के ताला खोलने के बाद ... Ulhasnagar Crime News: उल्हासनगर में इंसानियत शर्मसार! मंदिर प्रवेश विवाद में महिलाओं के बाल काटे, च... Samba Narco Demolition: सांबा में ड्रग तस्करों के 'नार्को महलों' पर चला बुलडोजर, 60 करोड़ की 50 कनाल... Delhi Startup Scheme: दिल्ली में महिलाओं को स्टार्टअप के लिए मिलेगा ₹10 करोड़ का बिना गारंटी लोन, सी... Bharatmala Expressway Accident: बालोतरा में भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर पलटी स्कॉर्पियो, गुजरात के 3 श्... केरल शपथ ग्रहण: सीएम वी डी सतीशन के साथ 20 मंत्री भी लेंगे शपथ; राहुल, प्रियंका और खरगे रहेंगे मौजूद CBSE 12th Result: सीबीएसई ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) विवाद पर शिक्षा सचिव संजय कुमार का बड़ा बयान, फी... Jamui Viral News: जमुई में बुढ़ापे के अकेलेपन से तंग आकर 65 के बुजुर्ग और 62 की महिला ने मंदिर में र...
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री चौहान ने पंडित उद्धवदास मेहता की पुण्य-तिथि पर किया नमन

भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तथा प्रसिद्ध समाजसेवी स्व. पंडित उद्धव दास मेहता की पुण्य-तिथि पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बड़ा तालाब स्थित कमला पार्क में पंडित मेहता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। पूर्व विधायक श्री रमेश शर्मा “गुट्टू भैया”, श्री गोपाल दास मेहता, श्री सौरभ मेहता, श्री मुकेश गोयल, श्री कैलाश मिश्रा, श्री महेश सैनी सहित नागरिक उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि स्व. पंडित मेहता ने अपना संपूर्ण जीवन भारतीय संस्कृति, भारतीय परंपराओं और संस्कारों के लिए समर्पित कर दिया। वे समाज सेवा, विलीनीकरण आंदोलन और स्वतंत्रता संग्राम के लिए पूर्णत: समर्पित थे। पंडित मेहता प्रसिद्ध और गुणी वैद्य भी थे। उन्होंने समभाव से समाज के सभी वर्गों की सेवा की। उनका जन्म 9 अगस्त 1911 को तथा अवसान 20 फरवरी 1986 को हुआ।

Related Articles

Back to top button