ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
मनोरंजन

14 फरवरी को शादी करने वाले हैं आदित्य नारायण और नेहा कक्कड़? मां ने पक्का किया रिश्ता

नई दिल्ली। सिंगिंग रिएलिटी शो ‘इंडियन आइडल 11’ इस वक्त दो वजहों से चर्चा में बना हुआ है। पहली वजह है शो के टैलेंटेड कंटेस्टेंट और दूसरी वजह है शो की जज नेहा कक्कड़ और होस्ट आदित्य नारायण की शादी। जी हां, उदिन नारायण के बेटे आदित्य नारायण और नेहा कक्कड़ 14 फरवरी को शादी कर सकते हैं। ये दावा हम नहीं कर रहे बल्कि खुद आदित्य ने इस बारे में सबको बताया है।

दरअसल, आदित्य, नेहा को बहुत पसंद करते हैं। शो में कई बार वो नेहा से अपने प्यार का खुलकर इज़हार कर चुके हैं। हालांकि नेहा ने अब तक उनका प्रपोज़ल एक्सेप्ट नहीं किया है, लेकिन ना भी नहीं किया है। सबसे अच्छी बात ये है कि ना तो नेहा के परिवार को, और ना ही आदित्य के परिवार को इस रिश्ते से कोई दिक्कत है। बल्कि वो तो नेहा को अपनी बहू मान चुके हैं।

रविवार को ‘इंडियन आइडल 11’ में आदित्य नारायण के पिता उदित नारायण और अलका याग्निक ने शिरकत की। शो में दोनों ने बहुत मस्ती की। इसके बाद बाद उदित नारायण की पत्नी दीपा नारायण भी शो में पहुंचीं और ये मस्ती दोगुनी हो गई। शो में सबके सामने उदित नारायण ने नेहा से कहा कि उन्हें अब आदित्य से शादी कर लेना चाहिए। वहीं आदित्य की मां ने भी नेहा को बहू कहकर बुलाया जिसे सुनकर नेहा शरमा गईं।

इसके बाद शो में पहुंचे नेहा के माता-पिता जिन्हें देखकर सिंगर हैरान रह गईं। नेहा की मां ने आते ही कहा कि हम ये रिश्ता पक्का करते हैं इस रिश्ते से हमें कोई दिक्कत नहीं है। नेहा, मां से कहती हैं कि उनसे पूछ तो लेते, लेकिन मां कहती हैं कि उन्हें नहीं पूछना उन्होंने इस रिश्ते को पक्का करने के बारे में सोच लिया है। इसके बाद आदित्य करते हैं कि वो और नेहा 14 फरवरी 2020 को शादी करने वाले हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button