ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ...
विदेश

चीन के कर्ज के जाल में फंसा श्रीलंका, भारत से बढ़ा रहा नजदीकियां; जानें क्या है वजह

कोलंबो। चीन के चार अरब 50 करोड़ अमेरिकी डालर के ऋण को चुकाने में विफल होने के बाद श्रीलंका की भारत के साथ नजदीकियां बढ़ती नजर आ रही हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि वह भारत से यह ऋण चुकाने में मदद की उम्मीद कर रहा है। हाल ही में फिच रेटिंग्स और मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस द्वारा श्रीलंका की क्रेडिट रेटिंग को भी डाउनग्रेड कर दिया गया है। वर्तमान समय में श्रीलंका की आर्थिक स्थिति काफी बदतर हो गई है।

वहीं, इससे पहले 17 जनवरी को श्रीलंका ने चीन से मामले में थोड़ी राहत मांगी थी। श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने चीनी विदेश मंत्री वांग यी से कहा था कि यह देश के लिए एक बड़ी राहत होगी यदि देश में कोरोना महामारी के कारण उत्पन्न आर्थिक संकट के समाधान के रूप में ऋण चुकाने के लिए एक बार फिर से गौर किया जाए। हालांकि, चीनी विदेश मंत्रालय ने श्रीलंकाई राष्ट्रपति के इस अनुरोध को खारिज करते हुए कहा, श्रीलंका निश्चित रूप से जल्द से जल्द अस्थायी कठिनाइयों को दूर करने में सफलता हासिल करेगा।

पिछले कुछ हफ्तों में, श्रीलंका को अपने ईंधन आयात बिलों का भुगतान करने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। हाल ही में, भारत ने श्रीलंका के विदेश मंत्री जीएल पेइरिस की 6 से 8 फरवरी तक भारत की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा के बाद श्रीलंका को दो अरब 40 करोड़ अमरीकी डालर की वित्तीय सहायता प्रदान की थी।

Related Articles

Back to top button