ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में 'ई-प्रवेश' प्रणाली ने बनाया रिकॉर्ड: डॉ. मोहन यादव के विजन से 4.89 लाख छात्रों ने लि... जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता “मेरा बेटा राह भर तड़पता रहा...”, मंडला में 108 एंबुलेंस की घोर लापरवाही से 21 साल के युवक की तड़पकर... उज्जैन बनेगी देश की पहली 'सर्प मित्र नगरी': 15 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक स्नेक पार्क, जानें खूबि... नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: अगले 5 सालों के लिए बढ़ी 'पीएम-किसान' योजना, ₹3.15 लाख करोड़ के बजट को म... भारत में गूगल ने लॉन्च किया Gemini Spark AI एजेंट! आपके बिना ऑनलाइन रहे भी करेगा सारे काम, जानें खास... सावन में करें श्री रुद्राष्टकम स्तोत्र का पाठ: दूर होंगे सभी कष्ट, जानें श्रीराम से जुड़ी कथा, सही स... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु...
मनोरंजन

राकेश बापट ने शादी के लिए शमिता शेट्टी को किया प्रपोज

शमिता शेट्टी और राकेश बापट इन दिनों अपनी लव स्टोरी को लेकर खबरों में छाए हुए हैं।  अभी हाल में राकेश को शमिता शेट्टी की बहन शिल्पा शेट्टी की बेटी समीशा के जन्मदिन पार्टी में मस्ती करते हुए देखा गया था। इसके बाद शमिता और राकेश की शादी के अटकलें तेज हो गई और कई रिपोर्ट में ये दावा किया गया कि शेट्टी परिवार राकेश को अपने घर का दामाम बनाने के लिए राजी है। वहीं राकेश ने भी शमिता से शादी के लिए प्रपोज किया है। हालांकि अब इन सभी अटकलों पर शमिता शेट्टी ने रिएक्शन दिया है। गौरतलब है कि शमिता और राकेश बिग बॉस ओटीटी के दौरान एक दूसरे की करीब आए थे। इसके बाद कुछ दिनों तक बिग बॉस टीवी वर्जन में भी दोनों का साथ-साथ देखा गया। शो में दोनों की केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आई थी। शो के खत्म होने के बाद दोनों को अब पर्सलन पार्टी , इवेंट और डिनर डेट पर एक साथ देखा जाता है। वैलेंटाइन वीक के दौरान दोनों को शॉपिंग करते हुए स्पॉट किया गया था तो वहीं  दोनों ने अलीबाग में अपनी बहन शिल्पाऔर बहनोई राज कुंद्रा के साथ वेलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया था। इस दौरान दोनों ने जमकर डांस किया था। इसकी एक वीडियो को शेयर कर शमिता ने राकेश को वेलेंटाइन्स डे विश भी की थी। अब ऐसे में माना जा रहा है कि जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

Related Articles

Back to top button