ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें
धार्मिक

1 मार्च को महाशिवरात्रि, भगवान भोलेनाथ की तीन प्रिय राशियां, जिन्हे हमेशा मिलती है भोले भंडारी की कृपा

फाल्गुन महीने में हिंदू धर्म के दो प्रमुख त्योहार बहुत ही उत्साह के साथ मनाएं जाते हैं। पहला होली का पर्व और दूसरा महाशिवरात्रि। हिंदू पंचांग के अनुसार महाशिवरात्रि का त्योहार हर वर्ष फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतु्र्दशी तिथि पर मनाया जाता है। महाशिवरात्रि का पर्व शिव भक्तों के लिए बहुत ही विशेष होता है। जिसमें शिव भक्त अपने आराध्य देव भोले भंडारी की विधिवत पूजा-अर्चना करते हैं ताकि भगवान भोलेनाथ की कृपा प्राप्त हो सके और सभी तरह की मनोकामना पूरी हो सके। इस बार महाशिवरात्रि का त्योहार 01 मार्च को मनाया जा रहा है। ज्योतिष शास्त्रों में महाशिवरात्रि की तिथि को बहुत ही शुभ और फलदायी बताया गया है। इस तिथि पर चंद्रमा अपनी कमजोर स्थिति में होते हैं और वहीं चंद्रमा भगवान भोलेनाथ की जटाओं में शुशोभित होते हैं ऐसे में महाशिवरात्रि पर शिवजी का पूजन करने से व्यक्ति का चंद्रमा बली होता है। इसके अलावा ज्योतिष में बताया गया है कि भगवान भोलेनाथ को सभी 12 राशियों में से 3 राशियां सबसे अधिक प्रिय होती हैं। ऐसे में महाशिवरात्रि के पावन पर्व के दिन इन तीन राशियों के जातकों पर भोलेनाथ विशेष कृपा बरसाते हैं। महाशिवरात्रि पर इन तीन राशियों के जातकों को शिव आराधना करने से विशेष फल और हर तरह की मनोकामनाएं अवश्य ही पूरी हो जाती हैं। आइए जानत हैं आखिरकार कौन सी हैं वे तीन भाग्यशाली राशियां…

मेष
सभी 12 राशियों में मेष राशि पहली राशि होती है। इस राशि के स्वामी मंगल ग्रह होते हैं। मेष राशि पर भगवान शिव की विशेष कृपा रहती है क्योंकि यह उनकी सबसे प्रिय राशि में से एक है। ऐसे में महाशिवरात्रि पर मेष राशि के जातकों पर भोलेनाथ की कृपा बरसेगी। मेष राशि वालों की किस्मत के सितारे बुलंद रहेंगे। उन्हें हर एक कार्य में सफलता प्राप्ति होगी। नौकरी में प्रमोशन और धन लाभ के संकेत हैं। मेष राशि के जातकों को शिवजी को प्रसन्न करने के लिए महाशिवरात्रि पर्व पर शिवलिंग पर जलाभिषेक जरूर करना चाहिए।

मकर
इस महाशिवरात्रि पर मकर राशि वालों पर भोलेनाथ की विशेष कृपा रहेगी। मान-सम्मान और धन में वृद्धि के संकेत हैं। मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं। मकर राशि भी शिवजी की प्रिय राशियों में से एक है। इस राशि पर शनि और शिव दोनों की कृपा होती है। जब भी इस राशि के जातकों पर किसी प्रकार की विपदा आती है तो उस समय भगवान शिव दूर कर देते हैं। इस राशि के जातकों को शिव आराधना जरूर करनी चाहिए। इस राशि के जातकों के लिए शिव पूजा बहुत ही लाभकारी और शुभफलदायी मानी गई है। मकर राशि के जातकों को शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करना चाहिए।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को इस महाशिवरात्रि पर कुछ विशेष फल की प्राप्ति होगी। नौकरी में काफी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। नई नौकरी के अवसर प्राप्त होंगे। मकर राशि की तरह कुंभ राशि के स्वामी भी शनि देव हैं। शनिदेव दो-दो राशियों के स्वामी माने जाते हैं। शनि की इस राशि पर भी शिव की कृपा हमेशा बरसती है। कुंभ राशि के जातकों को शिव आराधना करनी चाहिए। ऊं नम:शिवाय का जाप सभी तरह के कष्टों को दूर करने के लिए शुभ रहता है।

Related Articles

Back to top button