ब्रेकिंग
National Unity Day 2026: सरदार पटेल जयंती पर पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, वैश्विक ऊर्जा संकट और द... Alwar News: राजस्थान के अलवर में उपसरपंच चुनाव के दौरान भारी बवाल, ग्रामीणों के पथराव में डीएसपी देश... Noida Police Encounter: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ म... Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद चुनाव के बाद बीजेपी को मिली बड़ी मजबूती, दो निर्दलीय ए... Sultanpur School Lift Collapse: सुल्तानपुर के जीडी गोयनका स्कूल में टूटी लिफ्ट, जनगणना ट्रेनिंग ले र... Rahul Gandhi on CEC Gyanesh Kumar: 'इंडिया' गठबंधन के जन महाभियोग कार्यक्रम में राहुल गांधी का बड़ा ... Filmmaker Sanjay Gupta Passes Away: 'काबिल' और 'शूटआउट एट वडाला' फेम निर्देशक का अचानक हुआ निधन, वर्... जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया के माध्यम से पत्रकार निधि राजदान के साथ अपन... Delhi Traffic Advisory: दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली आज, मध्य दिल्ली में भारी ट्... Azam Khan ED Custody News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी का...
उत्तरप्रदेश

मोदी सरकार ने मुसलमानों के हक को मारने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखी ,रूही अरशद,

बाराबंकी|  20 फरवरी 2022:- ‘‘मोदी सरकार ने मुसलमानों के हक को मारने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखी है। आज उनके भाषणों में मुस्लिम बहनों की बात होती है, जबकि यह किसी से छिपा नहीं है कि वर्ष 2014 में जब केन्द्र में भाजपा ने नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाई, तब से मुसलमानों के खिलाफ एक मुहिम सी चल गई। मुसलमान आज दोयम दर्जे की जिन्दगी जीने को मजबूर है। जबकि, कांग्रेस ने हमेशा सभी धर्म और जातियों के एक साथ विकास और विश्वास को ही बल दिया है।’’ यह बातें आज बाराबंकी सदर विधानसभा 268 से कांग्रेस प्रत्याशी रूही अरशद ने डोर टू डोर जनसम्पर्क के दौरान लोगों से कही।

कांग्रेस प्रत्याशी रूही अरशद ने आगे कहा कि, ‘बाराबंकी सदर में कांग्रेस की सीधी टक्कर भाजपा से है। कांग्रेस के बढ़ते जनाधार को देखकर भाजपा बौखला गई है। मुसलमानों और हिन्दुओं दोनों को साथ लेकर चलने वाली कांग्रेस की नीतियों को अब जनता अच्छी तरह समझ और जान रही है। अब जनता खुद-ब-खुद कांग्रेस के साथ हो चली है।’ आपको बता दें कि, रूही अरशद की बातों में झलकते आत्मविश्वास के कारण आमजन सीधे तौर पर कांग्रेस से जुड़ रहा है।

आज कांग्रेस प्रत्याशी रूही अरशद ने बाराबंकी के मोहल्ला कानून गोयान और मुंशीगंज में डोर टू डोर जनसम्पर्क किया। साथ ही, शुगर मिल मैदान में क्रिकेट टूर्नामेन्ट का उद्घाटन भी किया। इस दौरान पूर्व बंकी चेयरमैन स्व. अंशू सिंह के पति श्याम सिंह भी मौजूद रहे। इसके साथ ही, वह काजीपुरवा चर्च में एक प्रार्थना सभा में भी शामिल हुईं। इस दौरान फादर राजेन्द्र मसीह सहित क्षेत्र के तमाम लोग मौजूद रहे।

कांग्रेस प्रत्याशी रूही अरशद ने ग्राम जमुवासी निवासी रामनाथ के दरवाजे पर एक महिला चौपाल को भी सम्बोधित किया। उसके बाद, ग्राम छतेनागढ़ी सहित कई अन्य गांवों में भी जनसम्पर्क किया। जनसम्पर्क के दौरान सैकड़ों लोग रूही अरशद के साथ चलते रहे।
कांग्रेस प्रत्याशी रूही अरशद के साथ प्रत्याशी प्रतिनिधि अरशद इकबाल ने भी नगर के बड़ेल में लोगों को सम्बोधित किया। अरशद इकबाल ने समाजवादी पार्टी पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि, ‘भाजपा ने तो सीधे बेरोजगारी ही थमा दी। जबकि, सपा ने बेरोजगारी भत्ता देकर युवाओं को बेरोजगार बना दिया। रोजगार देने के नाम पर दोनों पार्टियों ने युवाओं को सिर्फ ठगा है।
उन्होनें जोर देकर कहा कि, ‘मुसलमान युवाओं के साथ अन्याय करने में न भाजपा पीछे रही और न सपा। सपा ने केवल मुसलमानों का वोट लेकर उन्हें अनाथ बनाकर छोड़ दिया। जबकि, भाजपा ने प्रदेश और देश को साम्प्रदायिकता की आग में झोंक दिया है।’
कांग्रेस प्रत्याशी रूही अरशद के साथ आज हुए डोर टू डोर जनसम्पर्क के दौरान आलिया खान, पूनम रावत, रामकली रावत, सन्नो देवी रावत, तारा देवी रावत, बूथ अध्यक्ष विनोद रावत सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button