ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...
देश

क्रूज पर रेव पार्टी: शाहरुख खान के बेटे आर्यन का नाम कंफर्म, फोन पर चैट्स खंगाल रही NCB

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने शनिवार को एक यात्री क्रूज जहाज पर छापा मारा और नशीले पदार्थों के इस्तेमाल के आरोप में करीब 10 लोगों को हिरासत में लिया है। मुंबई से गोवा जा रही क्रूज में ड्रग्स पार्टी चल रही थी। इस क्रूज पर यात्री बनकर पहुंची एनसीबी की टीम ने मौका पाते ही ड्रग्स पार्टी का भंजाफोड़ किया और लोगों को रंगे हाथों पकड़ा। इस पार्टी में बॉलीवुड, फैशन और बिजनेस से जुड़े लोग शामिल हुए थे।

वहीं इस पार्टी में शाहरुख के बेटे आर्यन खान भी शामिल थे, NCB के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। NCB आर्यन खान से पूछताछ कर रही है। एनसीबी ने आर्यन का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और उनके चैट्स खंगाले जा रहे हैं ताकि पता चल सके कि रेव पार्टी में आर्यन की भूमिका क्या थी।

आर्यन खान ने दी सफाई
इस पूरे मामले में आर्यन ने NCB को बताया कि पार्टी में शामिल होने के लिए उसे किसी तरह का भुगतान नहीं किया गया था। आर्यन ने कहा कि वह एक गेस्ट के तौर पर पार्टी में शामिल हुआ था। आर्यन ने यह भी कहा कि ऑर्गनाइजर ने उसके नाम पर कई लोगों को इस पार्टी में बुलाया था। फिलहाल एनसीबी अधिकारी आर्यन समेत हिरासत में लिए गए अन्य लोगों से भी पूछताछ कर रहे हैं। इस मामले में तीन महिलाओं को भी गिरफ्तार किया गया है जो दिल्ली से हैं। एनसीबी अधिकारियों को इस रेव पार्टी में एमडीएमए, कोकीन, एमडी और चरस बरामद किया है।

Related Articles

Back to top button