ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
देश

रायपुर में देशी कट्टा एवं जिंदा कारतूस के साथ आरोपी कमलेश साहू गिरफ्तार

रायपुर: वारदात को अंजाम देने के लिए अवैध तरीके से कट्टा और जिंदा कारतूस लेकर घूम रहे बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपित कमलेश साहू को पकड़कर उसके कब्जे से एक देशी पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस उससे विस्तृत पूछताछ कर पता करने की कोशिश कर रही है कि वह कट्टा व जिंदा कारतूस कहां से लाया है

आरोपति के खिलाफ सरस्वती नगर में अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध कोटा इलाके में घूम रहा है। इस पर सायबर सेल एवं थाना सरस्वती नगर की संयुक्त टीम ने पतासाजी और तलाश शुरू की। सुयश अस्पताल के पास चिह्नांकित कर संदिग्ध को पकड़कर पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपना नाम कमलेश साहू निवासी टीचर्स कालोनी कोटा रायपुर का होना बताया।

टीम के सदस्यों द्वारा कमलेश साहू की तलाशी लेने पर उसके पास एक कट्टा और तीन जिंदा कारतूस मिले। बताते चलें कि पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने रायपुर में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए अधिकारियों को त्योहारों का सीजन शुरू होने से पहले मुखबिरों का तंत्र सक्रिय करने और अपराधियों को गिफ्तार कर सलाखों के पीछे डालने का निर्देश दिया है।

कमलेश की गिरफ्तारी के साथ ही एसपी अधिकारियों को अवैध तरीके से पिस्टल, कट्टा व जिंदा कारतूस की खरीद-बिक्री करने वालों का पता लगाने और उन्हें भी गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल कमलेश से पुलिस थाने में पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Back to top button