ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
देश

आईआईआईटी के छात्रों ने किया रक्तदान, कोरोना के प्रति चलाया जागरूकता अभियान

रायपुर: एम्स रायपुर के सहयोग से छात्र गतिविधि केंद्र (एसएसी) आईआईआईटी नया रायपुर ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया। संस्थान परिसर में यह लगातार चौथा रक्तदान अभियान है। पिछले वर्षों में बड़ी संख्या में छात्रों, संकायों और साथ ही संस्थान परिवार के अन्य सदस्यों ने राष्ट्रीय गौरव के इस अवसर पर रक्तदान किया था और एक बार फिर से 40 से अधिक की संख्या में रक्तदान किया। गांधी जयंती के अवसर पर इसे आयोजित करने का उद्देश्य राष्ट्र के लिए किए गए उनके योगदान के लिए श्रद्धांजलि देना है।

निदेशक डॉ. प्रदीप के सिन्हा ने रक्तदान अभियान का उद्घाटन किया। यह आयोजन एसएसी के सदस्यों द्वारा आईआईआईटी नया रायपुर के एसएसी कार्यालय में आयोजित किया गया था। रक्त दान करने से पहले छात्रों का एचबी स्तर के लिए जांच भी की गई। शिविर का आयोजन उच्च चिकित्सा मानकों, उचित स्वच्छता, सामाजिक दूरी, अनिवार्य मास्क और अन्य कोविड-19 प्रोटोकॉल को बनाए रखते हुए किया गया।

रक्तदान करने से लोगों की जान बचाई जा सकती है और आईआईआईटी नया रायपुर परिवार तकनीकी प्रगति के साथ समाज कल्याण के क्षेत्र में भी अपना योगदान सुनिश्चित करना चाहता है। इस उपलक्ष्य में आईआईआईटी नया रायपुर के संस्थान सामाजिक उत्तरदायित्व (आईएसआर) सेल ने राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) सेल के सहयोग से गांव बेंद्री में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया।

इस पहल के तहत, उन्होंने बेंद्री के शासकीय विधालय में स्वच्छता और स्वास्थ्य के महत्व पर जोर देने के लिए कूड़ेदान भी वितरित किए। स्वच्छ और हरित भारत के बारे में ग्रामीणों और छात्रों को शिक्षित करने के लिए बेंद्री के शासकीय विधालय में एक सार्वजनिक सभा आयोजित किया गया, जहां सभी लोगों ने सामाजिक दूरी बनाए रखी और मास्क पहन रखा था।

Related Articles

Back to top button