ब्रेकिंग
Jalandhar PNB News: जालंधर के पंजाब नेशनल बैंक में बड़ी वारदात; लॉकर से गायब हुआ सोना, बैंक की सुरक्... Ludhiana News: लुधियाना में अब AI से होगी चप्पे-चप्पे की निगरानी; नशा तस्करों और गैंगस्टरों पर पुलिस... Summer Vacation 2026: गर्मी की छुट्टियों में होमवर्क का बोझ; विद्यार्थियों की बढ़ी टेंशन, कैसे पूरा ... Chandigarh News: इंडिगो की फ्लाइट में धमाके की खबर से हड़कंप; सुरक्षित निकाले गए सभी यात्री, एयरपोर्... India-Pakistan News: भारत ने रिहा किए 4 पाकिस्तानी कैदी; अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते वतन वापसी Punjab News: पंजाब में गहरा सकता है दूध का संकट! वेरका कर्मचारियों ने किया 13 मई से हड़ताल का ऐलान Chandigarh Property Dealer Murder: प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में नया मोड़; सामने आए सच ने पुलिस के भी... Amritsar Encounter: अमृतसर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़; वेरका फायरिंग मामले में 3 आरोपी गिरफ... Panjab University News: पंजाब यूनिवर्सिटी में विशेष कार्यक्रम का आयोजन; सेमिनार हॉल बना इतिहास प्रेम... Vinesh Phogat News: भतीजी विनेश के समर्थन में उतरे महावीर फोगाट; बोले- विनेश की बातों में दम है, सच्...
मध्यप्रदेश

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा डीएमके  सरकार  की  अर्थी निकालकर  पुतला दहन किया गया

आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद  वैष्णव वाणिज्य महाविद्यालय के छात्रों द्वारा  महाविद्यालय से वैष्णव कॉमर्स महाविद्यालय तक  तमिलनाडु की दमनकारी डीएमके  सरकार  की  अर्थी निकालकर  पुतला दहन किया गया | प्रदर्शन में  उपस्थित अभाविप इंदौर महानगर सहमंत्री  रोहित मालवीय ने बताया  कि तमिलनाडु  के तंजावुर  शहर के ईसाई मिशनरी  विद्यालय में 17  वर्ष की लावण्या  नाम की छात्रा को धर्म परिवर्तन हेतु अमानवीय रूप से प्रताड़ित किया गया | जिसके फलस्वरूप  लावण्या को आत्महत्या का सहारा लेना पड़ा | मृत्यु को आज एक‌  माह  पूरा हो जाने के बाद भी तमिलनाडु सरकार का रवैया इस मामले में शुरूआत से ही असंवेदनशीलता  रहा है। जिस पर कार्यवाही करने को  लेकर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा स्टालिन सरकार  के खिलाफ प्रदर्शन किया गया| जिसमे  अभाविप की राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी जी और 31 अन्य कार्यकर्ताओं को भी झूठे केसों में फंसाकर जेल भेज दिया गया| विद्यार्थी परिषद कहना है  जब तक लावण्या को न्याय नही मिलता तब तक देश के समस्त महाविद्यालयों में  प्रदर्शन करते रहेंगे |

Related Articles

Back to top button