ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...
छत्तीसगढ़

 धातु की जगह पत्थर रंगकर माल की सप्लाई करने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर की पुलिस ने धातु की बड़ी चोरी के मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। ये इतने शातिर हैं कि स्टील इंडस्ट्री में इस्तेमाल होने वाले धातु की जगह पत्थर रंगकर माल की सप्लाई करते थे और असल धातु बेच दिया करते थे। मामला करोड़ों के घपले का है, पुलिस चोरी के माल का हिसाब लगा रही है। फिलहाल पकड़े गए युवकों के पास से 32 लाख का माल मिला है। ये सारा खेल सिल्को मैग्जीन की चोरी का है। विवेक अग्रवाल नाम शख्स ने इस मामले में उरला थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। विवेक हीरा फेरो ऐलॉयश लिमि. और आलोक फेरो ऐलॉयश लिमि. के लिए ट्रांसपोर्टिंग का काम करता है। इसने दोनों कंपनियों से सिल्को मैगनीज़ भेजने का आर्डर मिला था। माल की डिलवरी हुई तो इसमें मिलावट की शिकायत मिली। विवेक को पता चला कि इसके लोकल ट्रांसपोर्टरों ने बड़ी चालाकी से सिल्को मैग्जीन की जगह पत्थर भेजे हैं।

इस मामले में एक ट्रक के मालिक हेमराज यादव और रवि वर्मा अपने ड्राइवर की मिलीभगत से इस काम को अंजाम दिया। धातु चुराकर इन बदमाशों ने दूसरे चोरी का माल खरीदने वालों से संपर्क किया और माल खपा दिया। पुलिस ने इस मामले में छानबीन करते हुए ट्रकों के ड्राइवर अशोक और मनोज को पकड़ा। दोनों ने बताया कि इनके मालिक संतोष गाउतुरे नाम के आदमी के साथ मिलकर ये काम करते थे। पुलिस संतोष तक पहुंची। यहां टीम को पता चला कि कई लोगों को चोरी का माल बेचा गया है। इस मामले में दुर्ग निवासी मोह. जासीफ, टाटीबंध रायपुर निवासी कुलवंत सिंह , राजा तालाब सिविल लाईन निवासी जमीरउद्दीन और न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर निवासी अनुराग शर्मा को पकड़ा गया है। ट्रकों के दोनों मालिक फिलहाल फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। इस रैकेट में शामिल लोगों के पास से कुल 18 टन सिलको मैग्जीन जब्त किया गया।

Related Articles

Back to top button