ब्रेकिंग
Dhamanheri Youth Death in UK: बेहतर भविष्य के सपने लेकर इंग्लैंड गए 20 वर्षीय कंवलजीत की अचानक मौत Rewari Food Poisoning News: रेवाड़ी में कन्या पूजन का प्रसाद खाने से तीन बच्चियों की तबीयत बिगड़ी, द... Kurukshetra Police Encounter: कुरुक्षेत्र में पुलिस और नशा तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, 40 लाख का... Tiger Shroff Firing Case: मात्र 34 हजार रुपए में ली गई थी टाइगर की सुपारी, कोटा से गिरफ्तार हुए तीनो... Haryana Police Transfer: हरियाणा में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, 28 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ...
विदेश

भारत को कोरोना के लिए 100 मिलियन डॉलर मदद की पूरी श्रृंखला भेज रहा अमेरिका, आज शाम पहुंचेगी पहली खेप

वाशिंगटन। भारत में कोरोना की दूसरी लहर से हालाक बेकाबू हो चुके हैं। देश में ऑक्सीजन और दवाओं की कमी महसूस की जी रही है। इस कारण देश में मरीजों की हालत अस्पतालों में बिगड़ रही है। ऐसे में भारत की मदद के लिए अमेरिका ने हाथ आगे बढ़ाए हैं। आज अमेरिका से मदद की पहली खेप भारत पहुंचने वाली है। अमेरिका आने वाले दिनों में भारत को 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक की मदद की एक पूरी श्रृंखला भेज रहा है। इसमें ऑक्सीजन, दवाओं समेत कई अन्य सामान होंगे। आज विमान से पहली खेप भारत पहुंचने वाली है।

अमेरिका के व्हाइट हाउस की ओर से जानकारी दी गई है कि अमेरिका आने वाले दिनों में भारत को 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक की COVID-19 राहत सामग्री मुहैया कराएगा। व्हाइट हाउस ने कहा कि भारत के लिए तत्काल स्वास्थ्य आपूर्ति ले जाने वाली पहली उड़ान आज वहां पहुंचेगी। अमेरिकी एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट ने बुधवार की रात दुनिया के सबसे बड़े सैन्य विमान ट्रेविस एयर फोर्स बेस से उड़ान भरी।

अमेरिका से मदद में क्या-क्या आ रहा है ?

यूएसएआईडी ने कहा कि शिपमेंट में 440 ऑक्सीजन सिलेंडर और नियामक शामिल हैं, जिसे उदारता से कैलिफोर्निया राज्य द्वारा दान किया गया है। इसके अलावा, इस पहली उड़ान में यूएसएआईडी 960,000 रैपिड डायग्नोस्टिक टेस्ट भेज रहा है ताकि भारत में कोरोना के सामुदायिक प्रसार को रोकने में मदद करने के लिए संक्रमणों की पहचान की जा सके। इसके अलावा भारत के फ्रंटलाइन हेल्थकेयर वर्कर्स की सुरक्षा के लिए 100,000 एन 95 मास्क बनाए गए।

अमेरिकी मदद की पहली खेप गुरुवार शाम तक दिल्ली पहुंच जाएगी। विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि भारत मुख्य तौर पर अभी आक्सीजन उपलब्धता बढ़ाने वाली मशीनें या रेमडेसिविर जैसी दवाइयां ही विदेश से मांग रहा है। कई देशों की तरफ से पीपीई किट्स या मास्क अपनी तरफ से ही दिए जा रहे हैं। विदेशी मदद को भारत खुले दिल से स्वीकार कर रहा है। भारत की जरूरत को देखते हुए कुछ देशों ने बड़े आक्सीजन प्लांट लगाने का प्रस्ताव किया है, लेकिन उन्हें लाने और यहां स्थापित करने की दिक्कतों को देखते हुए इस बारे में विचार किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button