ब्रेकिंग
India Maritime Strategy: इंडो-पैसिफिक में भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, AIME-2026 से मजबूत हुआ समुद्री ... INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक... महात्मा गांधी जयंती पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: आंदोलनों को एकजुट करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत... ईटानगर में ABVP की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक संपन्न: छात्र हितों और आगामी रणनीतियों पर हुआ गहन मंथन Vrindavan News: रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल, प्रेमानंद महाराज के दूसरे आश्रम में ... Dhanbad News: गैंगस्टर फहीम खान के घर 2004 में हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में 3 दोषियों को सजा, बॉडी... Bulandshahr Crime News: 4 महीने पहले हुआ था निकाह, पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या; आरोपी फरार Okhla Landfill Site Visit: सीएम रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट का किया निरीक्षण, 100 एकड़ जमीन कूड... AIIMS Delhi: उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने AIIMS छात्रों से की 'कॉफी पर चर्चा', सुरक्षा और मेडिकल श... नासिक फैमिली कोर्ट से आरोपी निदा खान को वारंट: पति की तलाक याचिका पर 16 अक्टूबर को पेशी के निर्देश
देश

लालू यादव आज भरेंगे बेल बांड, कल जेल से रिहाई… तेजस्‍वी-तेज प्रताप बाग-बाग

रांची। बार काउंसिल आफ इंडिया के आदेश के बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव सहित जेल में बंद उन सैकड़ों लोगों को राहत मिली है, जिन्हें अदालत से जमानत मिली चुकी है। कोर्ट में अधिवक्ताओं के जाने पर रोक की वजह से बेल बांड सहित अन्य कागजी कार्यवाही पूरी नहीं हो पा रही है। बुधवार को बार काउंसिल ने उक्त आदेश सभी राज्यों को बार काउंसिल को भेज दिया है।

झारखंड बार काउंसिल को भी उक्त आदेश मिल चुका है। ऐसे में अब लालू प्रसाद यादव की ओर से गुरुवार को बेल बांड भरे जाने की संभावना है। उम्मीद जताई जा रही है कि सारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद लालू प्रसाद शुक्रवार को कस्टडी से बाहर आ जाएगे। बार काउंसिल आफ इंडिया ने अपने आदेश में कहा है कि कई राज्यों को बार काउंसिल ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए अधिवक्ताओं को अदालती प्रक्रिया में शामिल नहीं होने का आदेश जारी किया है।

ऐसे में वैसे लोगों को परेशानी हो रही है, जिन्हें जमानत मिल गई है और बेल बांड सहित अन्य कागजी कार्यवाही पूरी नहीं होने की वजह से वे अभी भी जेल में ही हैं। बार काउंसिल आफ इंडिया की ओर से कहा गया है कि जमानत मिलने के बाद किसी को भी जेल में रखना उसके अधिकारों का हनन है। ऐसे में जिन्हें जमानत मिल गई है। उन्हें जेल से बाहर निकालने के लिए अधिवक्ता को अदालती प्रक्रिया में शामिल होने से रोका जाना सही नहीं है।

बार काउंसिल ने सभी राज्यों को बार काउंसिल को ऐसे लोगों की जमानत की प्रक्रिया पूरी करने के लिए वकीलों को अदालती कार्यवाही में शामिल होने की अनुमति देने का आदेश दिया है। इस आदेश के बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव सहित अन्य सैकड़ों लोगों को राहत मिलेगी और कागजी कार्यवाही पूरी होने के बाद जेल से बाहर आएंगे।

बता दें कि चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव को 17 अप्रैल को हाई कोर्ट से जमानत मिल चुकी है। लेकिन झारखंड राज्य बार काउंसिल के वकीलों के अदालती कार्यवाही में शामिल होने पर रोक की वजह से बेल बांड सहित अन्य प्रक्रिया पूरी नहीं की जा सकी है। अब उनके बाहर निकलने का रास्ता साफ हो गया है।

Related Articles

Back to top button