ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में 'ई-प्रवेश' प्रणाली ने बनाया रिकॉर्ड: डॉ. मोहन यादव के विजन से 4.89 लाख छात्रों ने लि... जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता “मेरा बेटा राह भर तड़पता रहा...”, मंडला में 108 एंबुलेंस की घोर लापरवाही से 21 साल के युवक की तड़पकर... उज्जैन बनेगी देश की पहली 'सर्प मित्र नगरी': 15 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक स्नेक पार्क, जानें खूबि... नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: अगले 5 सालों के लिए बढ़ी 'पीएम-किसान' योजना, ₹3.15 लाख करोड़ के बजट को म... भारत में गूगल ने लॉन्च किया Gemini Spark AI एजेंट! आपके बिना ऑनलाइन रहे भी करेगा सारे काम, जानें खास... सावन में करें श्री रुद्राष्टकम स्तोत्र का पाठ: दूर होंगे सभी कष्ट, जानें श्रीराम से जुड़ी कथा, सही स... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु...
व्यापार

EPFO के दिसंबर 2021 के आंकड़े जारी, 14.6 लाख नेट मेंबर जुड़े

ईपीएफओ ने साल दिसंबर 2020 के मुकाबले दिसंबर 2021 में शुद्ध आधार पर जोड़े गए सदस्यों में 16.4 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की। दिसंबर 2021 में ईपीएफओ ने कुल 14.6 लाख सदस्य जोड़े। दिसंबर 2020 के दौरान शुद्ध आधार पर 12.54 लाख सदस्य बनाए थे।

नई दिल्ली, पीटीआइ। सेवानिवृत्ति कोष का प्रबंधन करने वाले निकाय ईपीएफओ ने दिसंबर 2021 में शुद्ध आधार पर 14.6 लाख सदस्य बनाए, जो एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 16.4 प्रतिशत अधिक है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के रविवार को जारी अस्थायी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। आंकड़ों के अनुसार, ईपीएफओ ने दिसंबर 2020 के दौरान शुद्ध आधार पर 12.54 लाख सदस्य बनाए थे।

श्रम मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि नवंबर 2021 के मुकाबले दिसंबर 2021 में शुद्ध आधार पर सदस्यों की संख्या में 19.98 प्रतिशत की वृद्धि हुई। वहीं, नवंबर माह में शुद्ध आधार पर बनाए गए सदस्यों के लिए जनवरी 2021 में जारी किए गए 13.95 लाख के अनंतिम अनुमानों को संशोधित कर 12.17 लाख कर दिया गया था।

दिसंबर 2021 में वास्तविक आधार पर जोड़े गए कुल 14.60 लाख सदस्यों में से 9.11 लाख नए सदस्यों को पहली बार ईपीएफ और एमपी अधिनियम, 1952 के तहत नामांकित किया गया है। लगभग 5.49 लाख नेट सदस्य निकल गए थे लेकिन फिर ईपीएफओ के साथ अपनी सदस्यता जारी रखने का विकल्प चुना। उन्होंने अंतिम निकासी का विकल्प चुनने के बजाय पीएफ को पिछली संस्थान से वर्तमान संस्थान में ट्रांसफर करा लिया।

बयान में कहा गया कि ईपीएफओ से बाहर निकलने वाले सदस्यों की संख्या जुलाई 2021 से घट रही है। वहीं, आंकड़ों के अनुसार, सबसे अधिक नामांकन 22-25 वर्ष के आयु वर्ग में हुआ। दिसंबर 2021 में इस उम्र के कुल 3.87 सदस्य ईपीएफओ से जुड़े हैं। 18-21 आयु वर्ग ने भी लगभग 2.97 लाख शुद्ध नामांकन के साथ वृद्धि दर्ज की।

दिसंबर, 2021 में 18-25 वर्ष के आयु समूहों ने कुल शुद्ध सदस्यों ने वृद्धि में लगभग 46.89 प्रतिशत का योगदान दिया है। दिसंबर 2021 में वास्तविक आधार पर जोड़े गए कुल सदस्यों में महिलाओं की हिस्सेदारी लगभग 20.52 प्रतिशत रही है।

Related Articles

Back to top button