ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...
टेक्नोलॉजी

Google Map से कर सकते हैं किसी को घर बैठे ट्रैक, जानिए स्टेप बॉय स्टेप प्रोसेस

गूगल मैप (Google Map) की तरफ से लाइव लोकेशन भेजने की सुविधा मिलती है जिसकी मदद से ऑनलाइन यानी घर बैठे ट्रैक कर सकते हैं कि कोई आपका दोस्त या परिवार का सदस्या कहां है और उसे पहुंचने में कितना वक्त लगेगा?

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Google Map Tips and Tricks: किसी भी अनजान लोकेशन खासतौर पर शहरी इलाके में गूगल मैप (Google Map) एक साथी के तौर पर सही लोकेशन तक पहुंचने में आपकी मदद करता है। इतना ही नहीं, गूगल मैप में यह भी साहूलियत मिलती है, कि आप गूगल मैप की मदद से दोस्त या फिर परिवार के लोगों को ट्रैक कर सकते हैं कि कहीं वो भटककर गलत रास्ते में ना जा रहे हों। इसके लिए गूगल मैप पर वॉट्सऐप पर लाइव लोकेशन भेजने और उस लोकेशन को ट्रैक करने की सुविधा मिलती है। गूगल मैप को साल 2005 में लॉन्च किया गया था। लॉन्च के बाद से गूगल मैप काफी मददगार साबित हो रहा है। यह ऐप एंड्राइड और iOS यूजर्स के लिए मुफ्त में उपलब्ध है।

iPhone और iPad पर कैसे भेजे लोकेशन

अगर आप अपनी लाइव लोकेशन को उस व्यक्ति को भेजना चाहते हैं, जिसके पास गूगल अकाउंट है, तो आपके लिए गूगल कॉन्टैक्ट में जीमेल एड्रेस होना जरूरी होगा।इसके बाद डिवाइस पर गूगल मैप ओपन करना होगा। फिर प्रोफाइल पिक्चर पर टैप करना होगा। इसके बाद लोकेशन शेयर कर पाएंगे।फिर, जिसे लोकेशन भेजनी है, उसे सेलेक्ट करना होगा। जितने समय के लिए लाइव लोकेशन भेजना चाहते हैं, उसे सेलेक्ट करना होगा। इसके बाद टैप करके एक या उससे ज्यादा लोगों के साथ अपनी लोकेशन शेयर कर पाएंगे।इसके बाद गूगल मैप को कॉन्टैक्ट के साथ लोकेशन शेयर करने की इजाजत देनी होगी।इसके बाद टैप ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।यूजर्स iMessage और दूसरे चैट ऑप्शन से भी लोकेशन शेयर कर सकते हैं।एंड्राइड यूजर कैसे शेयर करें लोकेशन

सबसे पहले गूगल मैप खोलें और प्रोफाइल पिक्चर पर टैप करें।इसके बाद लोकेशन शेयरिंग और ऐप पर क्लिक करें।इसके बाद शेयरिंग टाइम सेट करें और कॉन्टैक्ट चुनें।अगर गूगल अकाउंट नहीं हैं, तो लोकेशन शेयरिंग लिंक को ऐड पीपल्स सेक्शन के साथ शेयर करनी होगी।आप लिंक को कॉपी करके भी मैसेजिंग ऐप या फिर मेल के जरिए भेज सकते हैं।

Related Articles

Back to top button