ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...
देश

J&K: किश्तवाड़ में PDP नेता के PSO से आतंकियों ने छीनी राइफल

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में संदिग्ध आतंकवादी पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) नेता के निजी सुरक्षा अधिकारी (PSO) की राइफल छीन कर भाग गए। जिसके बाद प्रशासन ने शहर में कर्फ्यू लगा दिया है और विस्तृत तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पीडीपी के किश्तवाड़ इकाई के जिलाध्यक्ष शेख नासिर के पीएसओ के घर में घुस कर कुछ लोगों ने उनसे AK-47 राइफल छीन ली। उन्होंने बताया कि घटना के बाद संदिग्ध आतंकी फरार हो गए। मामले की जानकारी मिलने के बाद सेना, पुलिस और सीआरपीएफ ने पूरे इलाके को घेर लिया है और राइफल छीनने वालों का पता लगाने के लिए विस्तृत तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

वहीं किश्तवाड़ के उपायुक्त एएस रैना ने बताया कि घटना के मद्देनजर शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया है। जिले में हथियार छीनने की ये इस साल की दूसरी घटना है। इससे पहले आठ मार्च को नकाबपोश बदमाशों ने पीएसओ दलीप कुमार के शहीदी मजार स्थित आवास से एके-47 राइफल और 90 गोलियां चुरा ली थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button