ब्रेकिंग
Rajasthan Artificial Lake: रेगिस्तान में बनी 28 किमी लंबी अनोखी जिगजैग झील; अब बाड़मेर-जैसलमेर में 3... Jharkhand Politics: दिल्ली आदिवासी समागम पर भड़की कांग्रेस; रामेश्वर उरांव बोले—'सरना और सनातन एक नह... Jharkhand Rajya Sabha Election: झारखंड की 2 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव का एलान; 1 जून से नामांकन, 1... JTET 2026 Row: जेटेट भाषा विवाद पर मंत्रियों की कमेटी में दरार; 3:2 के बहुमत से भोजपुरी-मगही को शामि... Deoghar Murder Case: देवघर में महिला चाय दुकानदार की हत्या की गुत्थी सुलझी; शक में पति ही निकला काति... Jharkhand Voter List: झारखंड में 30 जून से मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण; सर्वदलीय बैठक में आयोग को... Dhanbad Sumit Murder Case: धनबाद के चर्चित सुमित हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला; दो दोषियों को उम... Jamshedpur National Conference: जमशेदपुर में पर्वतों और नदियों के संरक्षण पर राष्ट्रीय सम्मेलन; सरयू... Pakur Court Inspection: पाकुड़ पहुंचे हाईकोर्ट के जस्टिस संजय प्रसाद; व्यवहार न्यायालय और मंडल कारा ... Punjab Police Action: नूरमहल थाने के वायरलेस ऑपरेटर पर एक्सीडेंट की FIR दर्ज; एक्सीडेंट के बाद से ड्...
देश

ओडिशा के स्कूल में बंद रह गया मासूम, प्रिसिंपल सस्पेंड

बालासोर: ओडिशा के बालासोर में पहली क्लास में पढ़नेवाला मासूम स्कूल की छुट्टी के वक्त अपनी टीचर से परमिशन लेकर शौचालय गया। अभी वो शौचालय के अंदर ही था कि स्कूल का कर्मचारी मेन गेट पर ताला लगाकर चला गया और ये मासूम अंदर ही बंद रह गया।

मामला बालासोर स्थित सरकारी महावीर नोडल स्कूल का है। बुधवार, 12 सितंबर को स्कूल के क्लास फर्स्ट में पढ़नेवाला एक बच्चा एक घंटे से ज्यादा वक्त तक स्कूल में अकेले रहा। दरअसल, वो स्कूल की छुट्टी के वक्त शौचालय गया था लेकिन उसी दौरान स्कूल के कर्मचारी ने वहां किसी के होने की जांच किए बिना ही मेन दरवाजा पर ताला लगा दिया। इधर, बच्चे के पिता को उसे लेने के लिए स्कूल पहुंचने में कुछ देर हो गई थी। जिसके बाद अंदर बंद घबराया मासूम गेट के पास आकर रोने लगा।

जब आसपास से गुजर रहे लोगों ने बंद स्कूल के अंदर से बच्चे के रोने की आवाज सुनी तो पास जाकर पाया कि बच्चा स्कूल में बंद है। जिसके बाद उन लोगों ने बच्चे को चुप कराया और उस कर्मचारी को बुलाया जिसके पास स्कूल की चाबी थी। इधर बच्चे के पिता ने नाराजगी जताते हुए कहा कि, ‘स्कूल के गेट पर ताला लगाने वाले कर्मी ने यह जांच ही नहीं की कि अंदर कोई है या नहीं। जबकि मेरे बेटे ने शौचालय जाने से पहले टीचर को सूचित किया था।’ वहीं पूरे मामले पर प्रधानाचार्या शांति प्रतिमा महापात्र का कहना है कि स्कूल सड़क के किनारे होने की वजह से वह द्वार पर ताला लगवा देती थीं। हालांकि, मामला उजागर होने पर प्रधानाचार्या को अपने कार्य में कोताही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button