ब्रेकिंग
Super El Nino Impact: मई-जून में क्यों उबल रहा है देश? मौसम वैज्ञानिकों ने दी मानसून कमजोर होने और स... RG Kar Case: आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष पर नगर निगम का बड़ा एक्शन; अवैध घर गिराने का आदेश West Bengal Free Bus Scheme: बंगाल में 1 जून से महिलाओं के लिए सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा; इस तरह ... India-Bangladesh Border: भारत-बांग्लादेश सीमा पर अभेद्य सुरक्षा; BSF ने खुले हिस्सों में शुरू किया ब... Rajya Sabha Election 2026: 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का एलान; 18 जून को वोटिंग, खरगे-... Delhi Riots Case: उमर खालिद को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली 3 दिन की अंतरिम जमानत; मां की सर्जरी के लिए र... Mount Everest Tragedy: माउंट एवरेस्ट फतह करने के बाद 2 भारतीय पर्वतारोहियों की मौत; नीचे उतरते समय ह... Uttarakhand News: 'सड़कों पर नमाज़ बर्दाश्त नहीं, कानून का राज सर्वोपरि'—सीएम पुष्कर सिंह धामी का बड... Himachal School Bag Policy: हिमाचल में स्कूली बच्चों को भारी बस्ते से मुक्ति; शारीरिक वजन के 10% से ... Delhi Government: दिल्ली सरकार का बड़ा प्रशासनिक सुधार; ई-टेंडरिंग को डिजिटल बनाने के लिए DeGS और SB...
देश

मुंबई में 129 स्थानों पर गणपति की 38 हजार से अधिक मूर्तियों का हुआ विसर्जन

मुंबई: अनंत चतुर्दशी के साथ ही गुरुवार को गणपति उत्सव का समापन हो गया। पूरे मुंबई में निर्धारित 129 स्थानों पर 38,000 से अधिक गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। एक अधिकारी ने बताया कि लोकप्रिय लालबाग के राजा सहित कई बड़ी प्रतिमाओं का विसर्जन शुक्रवार सुबह तक जारी रहा। लालबाग के राजा को शुक्रवार को गिरगांव चौपाटी के पास समुद्र में विसर्जित किया गया।

दक्षिण मुंबई में गिरगांव चौपाटी, शहर के मध्य भाग में स्थित शिवाजी पार्क, पश्चिमी तट जुहू और महानगर के उत्तरी भाग में अक्सा, वर्सोवा और मार्वे तटों समेत कई जलाशयों और कृत्रिम तालाबों में मूर्तियों का विसर्जन किया गया। बीएमसी द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि शुक्रवार को सुबह नौ बजे तक 7,627 सार्वजनिक गणेश मूर्तियों का विसर्जन किया गया, जबकि घरों में विराजित 30,403 छोटी मूर्तियों का विसर्जन किया गया।

बीते 24 घंटों में 38,000 से अधिक गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। एक अधिकारी ने कहा कि विसर्जन के दौरान नगर निकाय का आपदा प्रबंधन दल, दमकल विभाग, पुलिस और अन्य एजेंसियों सुरक्षा व्यवस्था में लगे हुए थे। मुख्य अग्निशमन अधिकारी पी एस राहंगदले ने कहा कि विसर्जन के दौरान दमकल विभाग ने 300 से अधिक जीवनरक्षक तैनात किए थे। पड़ोसी जिले ठाणे में कुल 6,190 मूर्तियों का विसर्जन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button