ब्रेकिंग
पीएम जनमन आवास के नाम पर ठगी, बैगा आदिवासियों से पैसे हड़पने वाले 2 ठेकेदारों पर FIR Raipur Extortion Case: 25 करोड़ की रंगदारी मामले में फरार शोएब ढेबर के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी Kawardha News: लापरवाही और स्वेच्छाचारिता पर बड़ी कार्रवाई, छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम के तहत तह... ऑनलाइन सट्टा किंग बाबू उर्फ गुलशन खेमानी पर रायपुर पुलिस का शिकंजा, 1.42 करोड़ की संपत्ति कुर्क Kawardha News: किसानों को काम के लिए रिश्वत न देने की हिदायत, लापरवाही बरतने पर तहसीलदार निलंबित Raipur 53 Lakh Theft Case: रायपुर में 53 लाख की उठाईगिरी का खुलासा, गीजर और टीवी में छुपाए गए थे पैस... Durg Police Cash Reward: नाबालिग की हत्या के फरार आरोपी पर दुर्ग पुलिस ने रखा 10 हजार का इनाम, सूचना... Bastar Cyber Crime News: बस्तर पुलिस ने किया अंतरराज्यीय सायबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश, जामताड़ा के 2 ... Kawardha Baiga Children Death: कबीरधाम के बैगा बहुल गांव में 5 बच्चों की मौत, सियासत हुई तेज Raipur Child Cruelty News: रायपुर में 3 साल के मासूम बच्चे परवान चढ़ाया कहर, सगी मां और सौतेले पिता ...
विदेश

क्रेमलिन पर ड्रोन हमले से बौखलया रुस, खारसेन में रेलवे स्टेशन और मॉल को बनाया निशाना 

कीव। क्रेमलिन में राष्ट्रपति पुतिन के आवास पर ड्रोन से हमले की कोशिश के बाद रूस बौखला गया है। रूस ने यूक्रेन में जमकर बमबारी की। रूस ने खारसेन में रेलवे स्टेशन और मॉल को निशाना बनाया। हमलों में यूक्रेन के कम से कम 21 नागरिकों के मारे जाने की खबर है। वहीं 48 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को 14 महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है। रूस ने दावा किया कि राष्ट्रपति पुतिन के आवास पर ड्रोन अटैक की कोशिश की गई। इस यूक्रेन की साजिश बताया गया था। रूस के मुताबिक यूक्रेन ने ड्रोन के जरिए पुतिन और रूस की संसद को निशाना बनाने की कोशिश की। रूस का कहना है कि रडार वारफेयर सिस्टम ने दोनों ड्रोन पर अटैक किया और इसके बाद वे संसद की इमारत पर ही क्रैश होकर गिर गए। बता दें कि इस इमारत से थोड़ी ही दूर पर पुतिन का ग्रैंड क्रेमलिन पैलेस है।
रूस का दावा है कि यूक्रेन ने फाइटर ड्रोन भेज हैं। ये ड्रोन वे होते हैं, जो कि छोटी मिसाइल तक ले जा सकते हैं। रूस का कहना है कि ये फाइटर ड्रोन थे लेकिन इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। इस हमले के पीछे जानकार दो तरह की बातें कहते हैं। जानकारों का कहना है कि ऐसा भी हो सकता है कि रूस ने खुद ही हमला करवाया हो ताकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वह खुद को सही साबित कर सके और यूक्रेन पर हमले तेज कर सके।  यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूस के हमले की जानकारी देते हुए कहा कि 12 लोग शहर में ही मारे गए जबकि पास के गांव में भी लोगों की मौत हुई है। अब तक नौ के मारे जाने की पुष्टि हुई है लेकिन खोजबीन जारी है।

Related Articles

Back to top button