ब्रेकिंग
WhatsApp Security Settings: अनजान कॉल्स और डिजिटल अरेस्ट के खतरे से बचने के लिए आज ही बदल लें ये जरू... Tula Sankranti Significance: तुला संक्रांति 2026 कब है? जानिए इस दिन गंगा स्नान और सूर्य देव की पूजा... Navratri Day 3 Prasad Recipe: शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा को लगाएं समा के चावल और गुड... Atar Singh Bhadana Murder Case: पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शरीर पर मिले... Jharkhand Crime News: झारखंड के सरायकेला में अजीबोगरीब चोरी का प्रयास, शरीर पर ग्रीस लगाकर घर में घु... Rahul Gandhi Relief: मानहानि मामले में राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, ट्रायल कोर्ट की का... UPI MDR Charges Deferred: यूपीआई पर एमडीआर चार्ज लगाने का फैसला दिवाली तक टला, एनपीसीआई ने दी राहत Ladli Behna Yojana 41st Installment: नवरात्रों के बीच मोहन सरकार देगी बड़ा तोहफा, इस दिन आ सकती है 1... Seoni Pride: उत्तराखंड के राज्यपाल नियुक्त हुए डॉ. ढाल सिंह बिसेन, भाजपा नेताओं और समर्थकों ने दी बध... MP News Update: स्वर्गीय तेजकुंवर बाई काश्यप को सीएम मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, 14 अक्टूबर को होगा...
देश

CAB Delhi Protest LIVE: प्रदर्शनकारियों का जंतर मंतर पर जुटना शुरू, पुलिस बल और दंगा निरोधक वाहन तैनात

नई दिल्ली। CAB Delhi Protest LIVE : नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Amendment Act 2019) के विरोध में बृहस्पतिवार सुबह से दिल्ली के कुछ इलाकों में प्रदर्शन जारी है। वहीं, दिल्ली पुलिस बृहस्पतिवार को भी प्रदर्शनकारियों पर ड्रोन के जरिये नजर रख रही है।

प्रदर्शन की कड़ी में अब लोग जंतर मंतर पर जुटने लगे हैं, वहीं इसको लेकर पुलिस बल के अलावा दंगा निरोधक वाहनों को भी तैनात कर दिया गया है।

वहीं, प्रदर्शन के चलते दिल्ली में जगह-जगह रूट डायवर्जन किया गया है। इससे हवाई यात्री भी प्रभावित हो रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, अब तक एनएच-8 पर जाम के चलते 16 फ्लाइट्स देरी से पहुंची तो वहीं, क्रू मेंबर के जाम में फंसने के चलते इंडिगो एयरलाइंस ने 19 फ्लाइट्स कैंसिल कर दी है।

CAB Delhi Protest LIVE :

  • प्रदर्शन के चलते द्वारका जिला के डाबड़ी सब डिविजन के अंतर्गत तीन थाना क्षेत्रों उत्तम नगर, डाबड़ी और बिंदापुर में पुलिस ने लगाई धारा 144 लगा दी है।
  • प्रदर्शन के चलते दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेव-वे  पर पुलिस ने बैरिकेडिंग की है, जिसके चलते यहां पर कई किलोमीटर का जाम लग गया है।
  • लाल किला के पास स्वराज इंडिया के नेता योगेंद्र यादव और जेएनयू देशद्रोह मामले में आरोपित उमर खालिद समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वह यहां पर प्रदर्शन की कोशिश कर रहे थे, जबकि सुबह से धारा 144 लागू है।
  • इसी के साथ लाल किला के पास से कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी ले लिया गया है।
  • दिल्ली के कुछ इलाकों में एयरटेल की इंटरनेट सेवा भी बाधित हो गई। दिल्ली पुलिस के कहने पर संचार कंपनियों ने सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक दिल्ली के सीलमपुर, मंडी हाउस, जाफराबाद इलाके में फोन कॉल के साथ इंटरनेट सेवा भी बंद रही।
  • दिल्ली में रह रहे हिंदू शरणार्थी बिल के समर्थन में सड़क पर उतर आए हैं। इस दौरान उन्होंने मोदी और अमित शाह की जय के नारे लगाए। इस दौरान महात्मा गांधी का प्रिय भजन ‘रघुपति राघव राजा राम’ भजन भी गाया।
  • नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करने के दौरान हिरासत में लिए जाने वाले प्रदर्शनकारियों के लिए बवाना के राजीव गांधी स्टेडियम में अस्थायी जेल बनाई गई है। प्रदर्शन करने वाले लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर बसों में भरकर स्टेडियम ला रही है। अब तक करीब 30 लोगों को यहां लाया जा चुका है। इनमें तीन महिलाएं भी हैं।
  • बता दें कि लाल किला के पास सुबह से धारा 144 लागू है। ऐसे में नियम तोड़ने पर कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। इसी के साथ दिल्ली के मंडी हाउस से जंतर मंतर तक प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी गई है, जो दोपहर 12 बजे होना है। बता दें कि दिल्ली के कई इलाकों में प्रदर्शन के  मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। इसी कड़ी में लाल किला के आसपास के अलावा, मंडी हाउस और उत्तर पूर्वी दिल्ली में धारा 144 लागू की गई है।
  • दिल्ली पुलिस के पीआरओ एमएस रंधावा (Delhi Police PRO MS Randhawa) ने बताया कि लाल किला क्षेत्र में धारा 144 लागू की  गई है। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से अपील की है कि वे तय स्थानों पर ही प्रदर्शन करें। साथ ही पुलिस का सहयोग करने की भी गुजारिश की है।
  • बृहस्पतिवार को भी कई जगहों पर रूट डायवर्जन किया गया है।  यह धरना कालिंदी कुंज से फरीदाबाद, आश्रम, कालकाजी और सरिता विहार जाने वाले रोड पर चल रहा है। ऐसे में पूर्व की तरह यहां पर बृहस्पतिवार को भी रूट डायवर्जन किया गया है। वहीं, दिल्ली के 7 मेट्रो स्टेशन भी बंद हैं।
  • नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के खिलाफ शाहीन बाग इलाके में चल रहे विरोध प्रदर्शन में मंगलवार को जेएनयू के पूर्व छात्र उमर खालिद भी पहुंचे थे। उमर खालिद ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा था कि सीएए के जरिये देश को बांटने की कोशिश की जा रही है। हमें इसका विरोध करना चाहिए। उन्होंने लोगों को शपथ दिलाई कि आप लोग सरकार के मांगने पर भी अपनी नागरिकता के दस्तावेज नहीं दिखाएं, क्योंकि आप सभी लोग भारतीय हैं।
  • 19 दिसंबर को लाल किले से सीएए और एनआरसी के खिलाफ मार्च निकालकर केंद्र सरकार को अपनी ताकत दिखाकर अपने अधिकारों की मांग करनी है। खालिद ने कहा कि 19 दिसंबर के दिन ही अंग्रेजों ने अशफाक उल्ला खान और रामप्रसाद बिस्मिल को फांसी दी थी। खालिद ने हमें चाहिए आजादी जैसे नारे भी लगवाए। गौरतलब है कि उमर खालिद पर जेएनयू में देश विरोधी नारे लगाने का आरोप लगा था। यह बात अलग है कि उमर खालिद इस प्रदर्शन में शामिल नहीं हो सकेंगे, क्योंकि इस प्रदर्शन की इजाजत नहीं मिली है।
  • कम्यूनिस्ट पार्टी के मंडी हाउस से लेकर जंतर मंतर तक प्रदर्शन की दिल्ली पुलिस ने नहीं दी है। वहीं, लाल किले से शाहीन बाग तक प्रदर्शन की भी इजाजत नहीं मिली है।
  • दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (Delhi Metro Rail Corporation)  ने संभावित बवाल के मद्देनजर दिल्ली पुलिस के कहने पर चार मेट्रो स्टेशन जामिया मिल्लिया इस्लामिलाय, जसोला, शाहीन बाग और मनीरका मेट्रो स्टेशन समेत कुल 7 स्टेशनों पर आवाजाही बंद कर दी है। यहां पर ट्रेनें नहीं रुक रही हैं।
  • दिल्ली ट्रैफिक  पुलिस ने बृहस्पतिवार को भी मथुरा रोड और कालिंदी कुंज के बीच 13 A रोड को बंद किया गया है। पुलिस ने वाहन चालकों को अक्षरधाम और डीएनडी के जरिये दिल्ली पहुंचने की सलाह दी है।

ANI

✔@ANI

Large number of protesters in Delhi’s Red Fort area where Section 144 has been imposed.

एम्बेडेड वीडियो

373 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं

थानाध्यक्ष ही अब लगा सकेंगे धारा 144

स्पेशल ब्रांच ने सभी 15 जिले की डीसीपी से कहा है कि जो भी संवेदनशील इलाके हैं। वहां अधिक से आधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाए। गश्त बढ़ाकर पैनी नजर रखी जाए। अमन कमेटियों से बात करने के साथ ही घोषित अपराधियों पर नजर रखी जाए। अगर किसी थानाध्यक्ष को लगता है कि उनके इलाके में कोई उपद्रव हो सकता है, तो वे डीसीपी को सूचित कर खुद भी धारा 144 लगा सकते हैं।

प्रदर्शन को जेएनयू के छात्र कन्हैया कुमार ने भी किया संबोधित

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में बुधवार को लगातार छठे दिन सीएए और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन जारी रहा। न्यू फ्रैंडस कॉलोनी (एनएफसी) में प्रदर्शनकारियों को जेएनयू के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने भी संबोधित किया। इधर शाहीन बाग में भी प्रदर्शनकारी डटे रहे। यहां प्रदर्शनकारियों को भीम आर्मी ने समर्थन दिया। दोनों ही जगह चल रहे प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ बच्चे भी पहुंच रहे हैं।

जामिया के गेट नंबर संख्या-7 पर बुधवार को सुबह से ही प्रदर्शनकारी जुटने शुरू हो गए थे। लोगों ने दिन भर सरकार और सीएए के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। अपनी कविता से मशहूर हुए दिल्ली आइआइटी के नवीन चौरे ने भी लोगों को संबोधित किया। देर शाम जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार भी पहुंचे और लोगों को संबोधित किया। कन्हैया ने लोगों से कहा कि फासीवादी सरकार को हम मिलकर गिरा देंगे। इधर जामिया नगर के शाहीन बाग जामिया और जेएनयू के छात्रों की अगुआई में प्रदर्शन जारी रहा। वहीं, भीम आर्मी के दिल्ली प्रभारी सुरजीत सम्राट और प्रवक्ता राहुल नागर भी प्रदर्शनकारियों का समर्थन करने धरनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान दोनों ने बीजेपी और आरएएस पर जमकर निशाना साधा

कांग्रेस नेता उदित राज ने भी किया विरोध

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ बुधवार को जंतर-मंतर पर परिसंघ की ओर से धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में पूर्व सांसद व कांग्रेस नेता उदित राज ने शामिल होकर केंद्र सरकार के फैसले का विरोध किया। उन्होंने कहा कि यह कानून संविधान के अनुच्छेद 14 को निषेध करता है। इस कानून को पास कर संविधान पर हमला किया गया है। उन्होंने सरकार द्वारा कानून को वापस लेने की मांग करते हुए इसे जनविरोधी कानून करार दिया। साथ ही कहा कि इसके खिलाफ आवाज उठाने वालों को पुलिसिया दमन का सामना करना पड़ रहा है।

जामिया हमदर्द में भी शुरू हुआ प्रदर्शन

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) व एनआरसी के विरोध में प्रदर्शन का सिलसिला थम नहीं रहा है। जामिया मिल्लिया के बाद अब जामिया हमदर्द विश्वविद्यालय में प्रदर्शन शुरू हो गया है। बुधवार को एमबी रोड पर स्थित परिसर में करीब900 छात्र एकत्र हुए और सीएए के विरोध में प्रदर्शन किया। यहां के छात्र मोहम्मद आकिब ने बताया कि उन्हें नए नागरिकता कानून पर आपत्ति है। प्रदर्शन में विवि के टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टाफ के साथ ही अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष भी शामिल हुए। प्रदर्शन का आयोजन विवि की छात्र नीलोफर के नेतृत्व में किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button