ब्रेकिंग
Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल... Punjab Politics: पंजाब में नशे के खिलाफ BJP का आर-पार का संग्राम; 4 कोनों से शुरू होंगी यात्राएं, जा...
देश

भारत में 12-18 साल के बच्चों को भी लगेगी कोरोना वैक्सीन, DCGI ने Corbevax को दी अंतिम मंजूरी

नई दिल्ली  भारत सरकार ने 12-18 साल की आयु वर्ग के लिए Corbevax वैक्सीन को अंतिम मंजूरी दे दी है। भारत के औषधि महानियंत्रक (DCGI) ने 12-18 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए बायोलॉजिकल ई (Biological E) के COVID-19 वैक्सीन Corbevax को अंतिम स्वीकृति प्रदान कर दी।

बायोलॉजिकल ई. ने जानकारी देते हुए कहा, “कोविड-19 के खिलाफ भारत के पहले स्वदेशी रूप से विकसित रिसेप्टर बाइंडिंग डोमेन (आरबीडी) प्रोटीन सब-यूनिट वैक्सीन कॉर्बेवैक्स को 12 से 18 वर्ष के आयु वर्ग के लिए इस्तेमाल हेतु भारत के दवा नियामक से आपातकालीन उपयोग की मंजूरी मिल गई है।”

बता दें कि देश में कोरोना महामारी के खिलाफ टीकाकरण अभियान जारी है। ऐसे में भारत सरकार ने पिछले साल बायोलॉजिकल ई की कॉर्बेवैक्स (Corbevax) को मंजूरी दी थी। हालांकि आज इसे DCGI की अंतिम मंजूरी भी मिल गई है। ये टीका 12-18 वर्ग के लाभर्थियों को दिया जाएगा। इससे पहले देश में केवल 15-18 साल या उससे ऊपर के लाभार्थियों को कोरोना वैक्सीन दी जा रही है।

ज्ञात हो कि भारत सरकार ने कॉर्बेवैक्स की 5 करोड़ खुराक की खरीद के आदेश दिए हैं। जिसकी कीमत 145 रुपये होगी। बता दें कि पिछले साल दिसंबर में कोरोना के बूस्टर डोज के लिए हैदराबाद की कंपनी बायोलॉजिकल ई. लिमिटेड (Biological E. Limited) की कॉर्बेवैक्स वैक्सीन (Corbevax vaccine) को ट्रायल की मंजूरी मिली थी।

कंपनी की योजना हर महीने 7.5 करोड़ डोज बनाने की है। कंपनी का कहना है कि फरवरी 2022 से वह हर महीने 10 करोड़ से अधिक वैक्सीन खुराक का उत्पादन करेगी।

Related Articles

Back to top button