ब्रेकिंग
Ujjain Latest News: आरएसएस प्रचारक विनोद कुमार की अंतिम यात्रा में शामिल हुए सीएम मोहन यादव, नम आंखो... Acid Attack In Balod: कोर्ट पेशी के दौरान आरोपियों पर फूटा लोगों का गुस्सा, वकीलों ने पैरवी करने से ... Indore Cleanliness News: सफाई मित्रों के समर्थन में उतरी कांग्रेस, कचरे के बीच पोस्टर लगाकर नगर निगम... Bunty Nagar Suicide Update: डीएसपी के फंसे पैसों और फायनेंसर के दबाव पर बड़ा खुलासा, पुलिस खंगाल रही... IMD Rain Alert: यूपी, बिहार से लेकर पहाड़ी इलाकों तक आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश की चेतावनी पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ...
मध्यप्रदेश

सीए की पढ़ाई, 10 लाख सालाना पैकेज, 29 की उम्र में बन गए जैन मुनि, कहलाएंगे सुमित क्षुल्लक मंथनसागर महाराज

ग्वालियर    मल्टी नेशनल कंपनी इंदौर में चार्टर्ड अकाउंटेंट सुमित जैन ने अब वैराग्य मार्ग अपना लिया है। गुना के रहने वाले सुमित ने कुंडलपुर में दीक्षा ली। इस दौरान उनके परिवार के सदस्य भी मौजूद थे। दीक्षा लेने के बाद अब सुमित क्षुल्लक मंथनसागर महाराज कहे जाएंगे।

मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब

29 वर्षीय सुमित जैन गुना के रहने वाले गल्ला व्यापारी सुरेश चंद्र जैन के बेटे हैं। पिता ने बताया कि सुमित जैन ने गुना जिले में प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण की थी। इसके बाद इंदौर से सीए की पढ़ाई की। पढ़ाई के बाद उनकी एक मल्टीनेशन कंपनी में जॉब लग गई थी। यहां पर उनकी सैलरी 10 लाख रुपए सालाना थी। इंदौर में काम करने के दौरान वह आचार्यश्री के सान्निध्य में आ गए।

2018 में लिया था ब्रह्मचर्य व्रत

साल 2018 में ही उन्होंने ब्रह्मचर्य का व्रत ले लिया था। इसके बाद कुंडलपुर तीर्थ पर आचार्य विद्यासागर महाराज के सान्निध्य में चल रहे पंचकल्याणक महामहोत्सव में उन्हें क्षुल्लक दीक्षा दी। दीक्षा के पूर्व दीक्षार्थियों की बिनौली, बारात आदि के कार्यक्रम हुए।आचार्य ने दीक्षार्थियों का क्षुल्लक नामकरण किया। इस मौके पर सभी दीक्षार्थियों को कमंड, भोजन पात्र एवं शास्त्र भेंट किए गए। दीक्षा के बाद सुमित जैन का नाम क्षुल्लक मंथनसागर महाराज हुआ।

Related Articles

Back to top button