ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ...
मध्यप्रदेश

बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाशः चोरी की 32 बाइक बरामद, पूछताछ में बड़े खुलासे की आशंका

खरगोन। जिले की सनावद पुलिस ने एक बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर उसके कब्जे से 32 बाइक भी जब्त किया है। पुलिस पकडे़ गये आरोपियों से पूछताछ कर रही है पुलिस को आरोपियों  के तार किसी गिरोह से जुडे होने की आशंका है। आरोपी इन्दौर खंडवा और खरगोन जिले में बाइक की चोरी करते थे। पुलिस सनावद और इंदौर निवासी दो आरोपियों के नेटवर्क पता लगा रही है। जब्त बाइक की क़ीमत करीब 16 लाख रुपए आंकी गई है।

सनावद पहुंचे एसपी सिद्धार्थ चौधरी ने मीडिया को बताया कि सनावद पुलिस ने एक बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। दो आरोपियों को हिरासत में लिया है, एक आरोपी इन्दौर के बाणगंगा और दूसरा आरोपी सनावद खरगोन जिले का है। पकडे गये दोनों आरोपियों के पास से 32 बाइक जब्त की है। आरोपियों ने इन्दौर से 22, खरगोन और खंडवा से 5 – 5 बाइक चोरी की थी। पुलिस पूछताछ में और भी चोरियों का खुलासा हो सकता है। इनका नेटवर्क भी पता लगाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button