ब्रेकिंग
NDA संसदीय दल की 'मंगल मिलन' बैठक: पीएम मोदी की मौजूदगी में रोजगार पर प्रेजेंटेशन, 10 सालों में 17.1... रांची में JPSC-JSSC धांधली पर छात्रों का हुंकार: पूर्व चेयरमैन से घंटों पूछताछ, सीबीआई जांच की मांग ... गड्ढे के कारण TDRF जवान की मौत पर राजनीति गरम, विजय वडेट्टीवार का तंज— 'परिजनों से पुलिस का रवैया अस... भरतपुर: भगवान बांके बिहारी जी का दान किया हीरा बदलने का आरोप! रिकॉर्ड और बिल में भी मिली बड़ी गड़बड़... संसद सत्र का 12वां दिन हंगामे की चढ़ा भेंट, राम मंदिर चढ़ावे पर संग्राम और उपचुनाव नतीजों पर सियासी ... श्री सांवलिया सेठ मंदिर में चढ़ावे का नया कीर्तिमान: 5 वर्षों में मिले 962 करोड़ रुपये, जानें क्यों ... संभल में बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा निकालने की घोषणा पर विवाद, SDM कोर्ट ने दंपती को 20-20 हजार के म... बाबा महाकाल की भस्म आरती कैसे होती है तैयार? जानें कपिला गाय के कंडे, अखंड धूनी और पौराणिक कथाओं का ... कांवड़ यात्रा के दौरान यूपी-उत्तराखंड में हंगामा: मेरठ में पुलिस से मारपीट, लखनऊ में स्कूल वैन पर पथ... महाराष्ट्र राजनीति में भूचाल! सुनेत्रा पवार पर टिप्पणी को लेकर भड़कीं मनीषा तुपे, बोलीं— "इंदिरा गां...
खेल

दुती चंद ने Inter University Championship में जीता स्वर्ण पदक

भारत की दिग्गज फर्राटा धाविका दुती चंद  ने अपने नए सत्र की शानदार शुरुआत की है  | दुती ने राष्ट्रीय अंतर विश्वविद्यालय महिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप  के दूसरे दिन महिलाओं की 100 मीटर स्पर्धा में सोने का तमगा अपने नाम किया है  | दुती के अलावा दूसरे दिन प्रिया मोहन का भी जलवा देखने को मिला  | प्रिया मोहन ने 400 मीटर में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया  |

विश्व विश्वविद्यालय खेल 2019 की स्वर्ण पदक विजेता दुती ने 100 मीटर फाइनल में 11  |44 सेकेंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीतकर सत्र की शुरुआत की  | वह केआईआईटी विश्व विद्यालय का प्रतिनिधित्व कर रही हैं  |

 ऐसा रहा प्रिया का प्रदर्शन

पिछले साल 400 मीटर में भारत की सबसे तेज महिला धावक रही 18 साल की प्रिया ने फाइनल में 52  |58 सेकेंड के समय के साथ खिताब जीता  | उन्होंने 2021 अंडर-20 विश्व चैंपियनशिप में चौथे स्थान पर रहने के दौरान 52  |77 सेकेंड के अपने पिछले निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में सुधार किया  | बेंगलुरू के जैन विश्व विद्यालय का प्रतिनिधित्व कर रही प्रिया का यह प्रदर्शन मीट रिकॉर्ड भी है  | उन्होंने 2005 में अनिल्डा थॉमस के 52 .99 सेकेंड के समय में सुधार किया  |

मेरली ग्रेसेना ने 1 .84 मीटर के मीट रिकॉर्ड और निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बराबरी करते हुए ऊंची कूद का स्वर्ण पदक जीता  |पटियाला के पंजाब विश्व विद्यालय की बलजीत कौर ने 20 किमी पैदल चाल जबकि पुणे की सावित्रीबाई फुले विश्व विद्यालय की कोमल जगदाले ने 3000 मीटर स्टीपलचेज का खिताब मीट रिकॉर्ड बनाकर जीता  |

Related Articles

Back to top button