ब्रेकिंग
कलेसर क्षेत्र में जंगली हाथियों का उत्पात, आम के बाग में घुसकर पेड़ों को पहुंचाया भारी नुकसान हरियाणा के सरकारी स्कूलों में सप्ताह में एक दिन अनिवार्य हुआ राज्य-गीत, शिक्षा निदेशालय ने जारी किए ... 'टीबी मुक्त भारत ऐप' पंजीकरण में हरियाणा ने देश में हासिल किया दूसरा स्थान, मुख्य सचिव की बैठक में ख... रोहतक पुलिस का बड़ा अभियान, शराब पीकर गाड़ी चलाने पर 60 चालान और 246 लोग डिटेन सोनीपत की रेलवे हाईराइज सोसायटी में दुखद घटना, 7वीं मंजिल से कूदकर 25 वर्षीय युवती ने की खुदकुशी अंबाला में मंत्री अनिल विज के आवास का घेराव करने पहुंचे सैकड़ों रोडवेज कर्मचारी, खुद ज्ञापन लेने बीच... मोहन लाल कौशिक बने 'हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज' (HBPE) के नए चेयरमैन, वित्त विभाग ने जारी... Haryana Valuers Conduct Code: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला! जमीनों के मूल्यांकनकर्ताओं के लिए नई आचार... Fatehpur Road Accident News: सीएम योगी की VIP ड्यूटी पर जा रहे हेड कांस्टेबल की भीषण हादसे में मौत, ... Hathras Copper Theft News: हाथरस में 52 लाख का कॉपर गबन! SOG और पुलिस ने गिरोह के 6 बदमाशों को दबोचा...
देश

सोनिया गांधी अचानक राहुल के साथ जयपुर पहुंचीं, दिल्ली की ‘जहरीली हवा’ से बचने के लिए अपनाया यह रास्ता

जयपुरः राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण के कारण कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी मंगलवार को निजी दौरे पर जयपुर पहुंचे। दोनों के साथ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल भी थे। जब हवाई अड्डे पर मीडिया ने वेणुगोपाल से सोनिया गांधी की चुनावी राज्य राजस्थान की यात्रा का कारण पूछा तो वेणुगोपाल ने कहा “यह एक निजी यात्रा है। दिल्ली में वायु प्रदूषण है।” लेकिन एक अन्य सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने संकेत दिया कि जयपुर में भी पार्टी की बैठक हो सकती है।

कांग्रेस को सत्ता में वापसी की उम्मीद
यह दौरा राजस्थान में 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए किए जा रहे प्रचार के बीच हो रहा है, जहां कांग्रेस को सत्ता में वापसी की उम्मीद है। वेणुगोपाल ने कहा कि पार्टी अपनी सफलता को लेकर आश्वस्त है। उन्होंने कहा, “हम चुनाव जीतेंगे। हमें विश्वास है कि हम जीतने जा रहे हैं।” उन्होंने पत्रकारों की इस बात को खारिज कर दिया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को एक साथ प्रचार करते नहीं देखा गया है। उन्होंने कहा ”बस इंतजार करें।” उन्होंने जोर देकर कहा, ”सभी कांग्रेस नेता एक साथ हैं। हम सब एक हैं, हम यह चुनाव जीतेंगे।” पांच साल पहले राज्य में पार्टी के सत्ता में आने के बाद से ही गहलोत और पायलट के बीच सत्ता को लेकर खींचतान चल रही थी। ऐसा प्रतीत होता है कि अब उन्होंने अपने मतभेद भुला दिए हैं।

राहुल गांधी करेंगे राजस्थान में चुनाव प्रचार
पार्टी नेता जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर कहा ‘‘नई दिल्ली में वायु प्रदूषण के कारण कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी अगले कुछ दिनों तक जयपुर में हैं। यह उनका पूरी तरह से निजी दौरा है।” उन्होंने कहा, ‘‘राहुल गांधी जयपुर में रहेंगे और 15 नवंबर को छत्तीसगढ़ में और 16, 19, 21 और 22 नवंबर को राजस्थान में चुनाव प्रचार करेंगे।”

चुनाव की घोषणा के बाद राहुल गांधी की ये पहली जनसभा 
पार्टी के एक प्रवक्ता ने वायु प्रदूषण पर वेणुगोपाल की टिप्पणी के संदर्भ में कहा, “ सोनिया गांधी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण चार दिवसीय यात्रा पर दिल्ली से आई हैं। उनके बेटे राहुल गांधी मध्य प्रदेश से आये हैं।” पार्टी के प्रवक्ता ने कहा कि राहुल गांधी 16 नवंबर को तारा नगर (चूरू), नोहर (हनुमानगढ़) और सादुलशहर (श्रीगंगानगर) में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। चुनाव की घोषणा के बाद राहुल गांधी की ये पहली जनसभा होंगी। सितंबर में उन्होंने जयपुर के मानसरोवर क्षेत्र में कांग्रेस कार्यालय भवन की आधारशिला रखने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक ली थी। हाल के हफ्तों में, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने निवाई (टोंक), सिकराय (दौसा) और झुंझुनू में रैलियों को संबोधित किया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी बारां और जोधपुर में सभाओं को संबोधित किया।

Related Articles

Back to top button