ब्रेकिंग
सतना जिला अस्पताल में बड़ा नियम उल्लंघन: पीएम हाउस में घुसाई गईं स्कूली छात्राएं, सामने कराया गया पो... सागर यूनिवर्सिटी और महार रेजीमेंट की नई पहल: अग्निवीरों के लिए शुरू होगा 'ड्रोन टेक्नोलॉजी' कोर्स, न... भोपाल में 80 हजार दुकानों पर मंडराया संकट: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से 5 लाख लोगों का रोजगार खतरे में; ... सागर कॉन्वेंट स्कूल विवाद: पहचान पत्र पर आदिवासी नाम मिलने से भड़का गुस्सा; प्राचार्या सिस्टर केथरिन... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में युवाओं को सेवा संस्कार अप... राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ...
विदेश

यूक्रेन और रूस में तनाव के बीच इजरायल ने सीरिया पर कर दिया मिसाइल अटैक

सीरिया  यूक्रेन और रूस में युद्ध की आशंका के बीच दुनिया में एक नया तनाव छिड़ गया है। इजरायल ने सीरिया पर मिसाइल अटैक कर दिया है। सीरिया के सरकारी मीडिया की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक बुधवार को सुबह इजरायल ने देश के दक्षिणी हिस्से में स्थित सैन्य ठिकाने पर हमला कर दिया। एक सैन्य अधिकारी के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि इजरायल के कब्जे वाले गोलान हाइट्स से यह हमला किया गया। हालांकि इस हमले में किसी की मौत नहीं हुई है, लेकिन सैन्य ठिकाने को जरूर इससे नुकसान पहुंचा है।

ऐसा ही एक हमला सीरिया में बीते सप्ताह भी हुआ था। तब इजरायल ने सीरिया की कैपिटल दमिश्क के दक्षिणी इलाके में हमला कर दिया था। इस हमले में भी किसी की मौत नहीं हुई थी। इस हमले के आरोप पर अब तक इजरायल का कोई रिएक्शन नहीं आया है। इजरायल ने बीते कुछ सालों में सीरिया में बड़े पैमाने पर हमले किए हैं। गृह युद्ध से जूझ रहे सीरिया को इजरायली हमलों ने बड़ा नुकसान पहुंचाया है। हालांकि इजरायल बात से इनकार करता रहा है कि उसने सीरिया सरकार के ठिकानों पर किसी तरह का अटैक किया है।

इजरायल का कहना है कि उसकी ओर से ईरान समर्थित आतंकी संगठनों पर हमले किए गए हैं। इन आतंकी संगठनों में लेबनान में सक्रिय हिजबुल्लाह शामिल है। यह संगठन सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद का समर्थन कर रहा है। बता दें कि इजरायल ने 1967 में हुए युद्ध के दौरान गोलान की पहाड़ियों पर कब्जा जमा लिया था। इस कब्जे के बाद से इजरायल की सामरिक स्थिति बेहद मजबूत हो गई है। हालांकि दुनिया के तमाम देश इजरायल के इस कब्जे को मान्यता नहीं देते हैं। ट्रंप प्रशासन ने पिछले दिनों इस दिशा में बड़ा कदम उठाया था और इजरायल के कब्जे को मान्यता प्रदान कर दी थी।

Related Articles

Back to top button