ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
मध्यप्रदेश

सरकारी अस्पतालों में नौकरी को तैयार नहीं डॉक्टर

भोपाल| मध्यप्रदेश के सरकारी अस्पताल डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने मप्र लोक सेवा आयोग के जरिए डॉक्टरों की भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू की थी। यूपीएससी से चयनित होने के बावजूद डॉक्टर सरकारी अस्पतालों में नौकरी करने के लिए तैयार नहीं हैं। यूपीएससी से सिलेक्टेड 94 डॉक्टरों के नियुक्ति आदेश कैंसिल किए गए हैं। इन्होंने नियुक्ति आदेश जारी होने के एक महीने बाद भी जॉइन नहीं किया। स्वास्थ्य विभाग के उपसचिव केडी त्रिपाठी ने इन 94 डॉक्टरों के नियुक्ति आदेश कैंसिल कर दिए हैं।
तो शहर में पदस्थापना के लिए आवेदन
यूपीएससी से चयनित करीब 18 से 20 डॉक्टरों ने पारिवारिक कारणों, बीमारी, पति-पत्नी के साथ पोस्टिंग कराने जैसे कारणों का हवाला देकर अपनी पोस्टिंग बदलवाने के लिए आवेदन दिए थे। एक दर्जन डॉक्टरों के आवेदन नामंजूर कर दिए गए थे। 31 जनवरी को 5 डॉक्टरों की पदस्थापना के संशोधित आदेश जारी किए गए थे। अफसरों की माने तो ज्यादातर आवेदन ग्रामीण पीएचसी, सीएचसी से जिला अस्पताल में पोस्टिंग कराने को लेकर आए थे।
23 अगस्त 2021 को 432 डॉक्टर्स की पोस्टिंग की थी
बीते साल 23 अगस्त को स्वास्थ्य विभाग ने यूपीएससी से चयनित 432 डॉक्टरों की पोस्टिंग की थी। एक महीने के भीतर इन डॉक्टरों को जॉइन करना था। इसे बढ़ाकर 20 अक्टूबर तक जॉइन करने की समय सीमा बढ़ा दी गई थी। 23 अगस्त 2021 को 432 पीएससी सिलेक्टेड डॉक्टरों की पोस्टिंग के ऑर्डर जारी किए गए थे। इसके बाद डॉक्टरों की ओर से स्थान परिवर्तन जैसे आवेदन देने और जॉइनिंग की समयसीमा बढ़ाए जाने जैसे मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग को करीब एक दर्जन आदेश जारी करने पड़े। इनमें आधा दर्जन संशोधित आदेश जारी हुए और आखिरकार जॉइन न करने वाले 94 डॉक्टरों की नियुक्ति निरस्त करनी पड़ी।

Related Articles

Back to top button