ब्रेकिंग
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: ईरान के दिवंगत नेता अली खामेनेई का अंतिम संस्कार 4 जुलाई से; मशहद मे... Delhi Crime News: त्रिलोकपुरी में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दरिंदगी; ईंट से हमला कर दिया दुष्कर्म, ... Global Kashmiri Pandit Conclave: 'वापसी ही सबसे सच्ची जीत है', श्रीनगर में बोले उपराज्यपाल मनोज सिन्... Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे ने बुलाई सांसदों की आपात बैठक; क्या शिवसेना (UBT) में टूट की है तै... Banke Bihari Temple News: क्या जर्जर हो रहा है बांके बिहारी मंदिर? दरारों की चर्चाओं के बीच हाई पावर... TMC Crisis in Bengal: तृणमूल कांग्रेस में बड़ी टूट के संकेत; सुदीप बंद्योपाध्याय के बागी खेमे में शाम... Next Chief of Army Staff: जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह लेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ; केंद्र सरकार ... NEET Re-Exam Update: परीक्षा में छात्रों को मिलेगा 15 मिनट का अतिरिक्त समय; शिक्षा मंत्री ने दी बड़ी ... Kainchi Dham Traffic Plan: कैंची धाम मेले के लिए प्रशासन का रूट चार्ट जारी; मंदिर तक सिर्फ शटल से मि... Broken Hair Vastu Tips: क्या टूटे बालों को इधर-उधर फेंकना अशुभ है? जानें इसके पीछे का ज्योतिषीय कारण
उत्तरप्रदेश

गाजीपुर में साथी की गिरफ्तारी पर फूटा किन्नरों का गुस्सा

गाजीपुर । गाजीपुर में मंगलवार को हत्यारोपी साथी की गिरफ्तारी से आक्रोशित किन्नरों ने थाने में घुसकर बवाल काटा। पुलिसकर्मियों से हाथापाई की। हमले में कई पुलिस वाले भी चोटिल हुए हैं। घंटों थाने में ही किन्नर जमे रहे और पुलिस वाले समझाने की कोशिश करते रहे। पुलिस ने मामला बढ़ता देख लाठी पटकर किन्नरों को भगाने का प्रयास किया तो पथराव कर दिया गया। पथराव में वहां खड़ी पुलिस जीप के शीशे तोड़ दिये। थानाध्यक्ष के कार्यालय में घुसे किन्नरों ने कुर्सी मेज और फर्नीचर भी क्षतिग्रस्त कर दिये। मौके पर पहुंची फोर्स ने 6 उपद्रवियों को हिरासत में लिया है। सोमवार को जमीनी विवाद के चलते भाई ने छोटे भाई की हत्या कर दी थी। इसके बाद परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने एक आरोपी राकेश यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। मंगलवार सुबह पुलिस ने दबिश देकर आरोपी राकेश की गिरफ्तारी कर ली तो उसके सहयोगी किन्नर भड़क गए। थाने पहुंचकर पहले तो उसे छोड़ने के लिए पुलिस पर दबाव बनाने लगे। जब पुलिस ने इंकार कर दिया तो हाथापाई पर आमादा हो गए। किन्नरों के पथराव और मारपीट के बीच तीन पुलिसकर्मी भी चोटिल हुए हैं। मामले की जानकारी पाकर उच्च अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं। उपद्रवियों की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि हत्यारोपी राकेश यादव शबनम नामक किन्नर का करीबी है।

Related Articles

Back to top button