ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
खेल

दिग्गज फुटबॉलर पेले का आंतों के कैंसर का इलाज जारी , कुछ दिन और अस्पताल में रहेंगे

दिग्गज फुटबॉलर पेले को मूत्र में संक्रमण के कारण अभी कुछ और दिन तक अस्पताल में ही रहना होगा। साओ पाउलो स्थित अल्बर्ट आइंस्टीन अस्पताल ने सोमवार को कहा कि 81 वर्षीय पेले को आंतों के कैंसर का इलाज जारी रखने के लिए 13 फरवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन बाद में चिकित्सकों ने पाया कि वह संक्रमण से पीड़ित हैं।अस्पताल ने कहा, ‘उनकी स्थिति स्थिर है और उन्हें अगले कुछ दिनों में अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।’ पिछले साल अगस्त में नियमित जांचके दौरान पेले के पेट में कैंसर का पता चला था जिसके बाद उनकी कीमोथेरेपी की गई थी। उन्हें तब लगभग एक महीने तक अस्पताल में रहना पड़ा था। पेले के रहते हुए ब्राजील ने 1958, 1962 और 1970 में विश्व कप जीता था। उन्होंने 92 मैचों में 77 गोल किए जो ब्राजील की तरफ से रिकॉर्ड है।पेले को दुनिया के सर्वकालिक महानतम फुटबॉलरों में से एक माना जाता है। सैंटोस, न्यूयॉर्क कॉसमॉस और ब्राजील के इस पूर्व खिलाड़ी को हाल के वर्षों में कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ा है। इसमें कूल्हे की सर्जरी भी शामिल है, जिससे उन्हें बार-बार दर्द और चलने में परेशानी होती है।

Related Articles

Back to top button