ब्रेकिंग
Pregnant Woman Murder Case: पाटन थाना क्षेत्र के रानीताल पुलिया की घटना, पुलिस ने तीन आरोपियों को कि... Madhya Pradesh Crime & Accident: जिला अस्पताल में घायलों का चल रहा इलाज, पुलिस पेट्रोलिंग टीम की सूझ... Madhya Pradesh Police Action: सीसीटीवी फुटेज आया सामने, जमीन विवाद के चलते ज्योति चौरसिया की हत्या क... Kranti Gaud Bageshwar Dham: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गोल्ड मेडलिस्ट क्रिकेटर को दी बधाई, घुव... Amit Shah Minute-to-Minute Schedule: स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण और डेयरी प्रोडक्ट्स प्लां... MP Politics: "हम दो, हमारे पांच" का नारा देकर सुर्खियों में आए खरगोन-बड़वानी सांसद, जिम की जगह अखाड़... Madhya Pradesh Coal Mines: उमरिया कालरी के इतिहास और रोजगार पर मंडराए संकट को लेकर उग्र हुआ आंदोलन ATRI Campus Bhopal & Dairy Plant: सीएम डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में होगा एमओयू, ड्रोन और एआई तकनीक प... Swami Prasad Maurya Joins INDIA Alliance: राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष ने कांग्रेस दफ्तर म... Bareilly Murder Mystery Solved: भमोरा थाना क्षेत्र के कुड्डा गांव में मां की हत्या का आरोपी दूसरा बे...
उत्तरप्रदेश

पुलिस ने नारद मुनि साहनी हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा किया 

गोरखपुर। पुलिस ने नारद मुनि साहनी हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा किया है। दरअसल नारद की पत्नी और बेटी ने उसकी गंदी व अश्लील करतूतों से तंग आकर उसकी हत्या की साजिश रची थी। पुलिस का दावा है कि नारद की अय्याशी और शराब की लत से आजिज पत्नी ने अपनी बेटी और उसके दो साथियों के साथ मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या की थी और शव को पिपराईच थाना के बैलों इलाके में दफन कर दिया था। पुलिस ने शव को बरामद करने के साथ ही सर्विलांस सेल और कॉल डिटेल से 48 घंटे में ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया।
एसपी नॉर्थ मनोज अवस्थी के मुताबिक मृतक नारद मुनि को शराब पीने की बुरी लत थी। इतना ही नहीं नारद अपनी बड़ी बेटी के साथ अश्लील हरकत किया करता था। इन दिनों अपनी छोटी बेटी पर बुरी नीयत रखने लगा था। इन सब से तंग आकर मां-बेटी ने शराबी पति और अय्याश बाप को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली और महराजगंज जनपद के रहने वाले अपने दो साथियों के साथ मिलकर इस हत्या की घटना को अंजाम दिया। एसपी के मुताबिक गला दबाकर हत्या करने के बाद उसकी लाश को बोरे में भरकर मोटरसाइकिल से एक खेत में ले जाकर दफन कर दिया। हालांकि पुलिस ने इस पूरे घटना का पर्दाफाश करते हुए आरोपी पत्नी, बेटी और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है। उनका एक साथी अभी फरार है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

Related Articles

Back to top button