ब्रेकिंग
Supreme Court Verdict: विवाहित बेटियां भी अनुकंपा नियुक्ति की हकदार; सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, पुर... Gwalior Crime News: सौतेला पिता ही निकला 13 वर्षीय छात्रा का हत्यारा; शव को नदी में मगरमच्छों के बीच... MP Cabinet Decisions: मध्य प्रदेश कैबिनेट का बड़ा तोहफा; 21 हजार करोड़ से अधिक की स्वीकृति, स्वामित्व ... CBSE Class 12th Results: ऑन-स्क्रीन मार्किंग में धांधली का आरोप; NSUI ने दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की... Ahmedabad Sports Club Bomb Threat: अहमदाबाद स्पोर्ट्स क्लब में ब्लास्ट की धमकी; लश्कर और दाऊद इब्राह... Yogi Adityanath in Kushinagar: कुशीनगर को बड़ी सौगात; फाजिलनगर अब कहलाएगा 'पावागढ़', सीएम योगी ने किय... DK Shivakumar CM News: कर्नाटक के नए मुखिया डी.के. शिवकुमार; शिक्षिका ने याद किए स्कूली दिन, कहा- 'न... ED Raids on Drugs Network: दाऊद इब्राहिम के करीबी सलिम डोला पर ईडी का शिकंजा; मुंबई से राजकोट तक 20 ... Bihar Politics: बंगले पर घमासान! राबड़ी देवी को बंगला खाली करने के आदेश पर भड़की RJD, सम्राट चौधरी का... Mathura Crime News: फर्जी साधु का पर्दाफाश; हाई-पैकेज वाली युवतियों को फंसाकर करता था दुष्कर्म और ब्...
देश

इस तस्वीर में से असली विराट कोहली को पहचान कर बताएं, तेज दिमाग वाले मिनटों में हल कर देंगे पहेली

Viral: इस तस्वीर में विराट कोहली जैसे दिखने वाले कई लोग दिखाई दे रहे हैं. खुद कोहली ने चैलेंज दिया है कि उन्हें पहचान कर बताया जाए.

Viral: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहना पसंद करते हैं. जैसे ही उन्हें समय मिलता है वो फैन्स के बीच अपनी तस्वीरें या वीडियो पोस्ट करना नहीं भूलते हैं. विराट कोहली ने बीते दिनों अपनी एक तस्वीर को पोस्ट किया था, जिसमें उनकी तरह दिखने वाले कई लोग दिखाई दे रहे हैं. सभी का लुक और ड्रेस लगभग एक जैसा ही है. खास बात यह है कि उनमें से एक विराट कोहली भी हैं. उन्होंने इस फोटो को शेयर कर फैन्स से असली कोहली को ढूंढने का चैंलेंज दिया है.

विराट कोहली ने दिया चैलेंज

विराट कोहली ने बीते रविवार को खुद से जुड़ी इस फोटो को ट्विटर पर शेयर किया था. फोटो में कई लोग दिखाई दे रहे हैं और सभी विराट की ही तरह लग रहे हैं. सभी ने एक जैसी ड्रेस पहनी हुई है और लुक भी एक जैसा ही रखा हुआ है. इन्हीं लोगों के बीच विराट कोहली भी बैठे हुए हैं. उन्होंने खुद इस फोटो को शेयर किया है और खुद को ढूंढने के लिए कहा है. फोटो शेयर होते ही सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर वायरल होने लगी है. फैन्स भी इस पर खूब रिएक्शन दे रहे हैं

चकराया फैन्स का सिर

इस फोटो में 10 लोग दिखाई दे रहे हैं और सभी ने ग्रे सूट पहना हुआ है. कोई खड़े-खड़े पोज दे रहा है तो कोई बैठा हुआ है. सभी ने विराट कोहली की तरह बियर्ड लुक भी रखा हुआ है. इस तस्वीर पर एक फैन ने कॉमेंट किया है: ‘वीवो फोन्स के बीच आईफोन को ढूंढ निकाला.’ एक और शख्स लिखते हैं, ‘ये केएल राहुल यहां क्या कर रहा है.’ बता दें कि इस फोटो को दो लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. करीब 11 हजार से ज्यादा बार रिट्वीट किया जा चुका है.

Related Articles

Back to top button