ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
खेल

दीपक चाहर और सूर्यकुमार यादव श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज से हुए बाहर

टीम इंडिया को श्रीलंका के खिलाफ 24 फरवरी से तीन मैच की टी20 सीरीज के शुरू होने से पहले डबल झटका लगा है। तेज गेंदबाज दीपक चाहर के सीरीज से बाहर होने के बाद अब वेस्टइंडीज के खिलाफ प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे सूर्यकुमार यादव भी चोट के कारण सीरीज में नहीं खेलेंगे। बीसीसीआई ने इसकी पुष्टि कर दी है।

 सूर्यकुमार के हाथ में हेयरलाइन फ्रैक्चर हो गया है, जबकि चाहर को वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी टी20 मैच में गेंदबाजी के दौरान हैमस्ट्रिंग में चोट लगी। सूर्यकुमार ने सीरीज से पहले लखनऊ में अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया था, लेकिन अब उन्हें अनफिट घोषित कर दिया गया है।

बीसीसीआई के अनुसार 31 वर्षीय को विंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 में फील्डिंग के दौरान चोट लगी। बीसीसीआई की प्रेस रिलीज में कहा गया है कि ये दोनों खिलाड़ी राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में अपना रिहैबिलिटेशन पूरा करेंगे।

मांसपेशियों में खिंचाव के कारण तेज गेंदबाज दीपक चाहर आगामी सीरीज से बाहर हो गए हैं। अधिकारी ने इसी के साथ यह भी बताया की टीम ने दीपक चाहर के रिप्लेसमेंट के रूप में किसी अन्य खिलाड़ी की मांग नहीं की है। उन्होंने कहा “अधिकारी ने कहा, ”टीम ने कोई विकल्प नहीं मांगा है क्योंकि उप कप्तान जसप्रीत बुमराह पहले ही टीम में शामिल हो चुके हैं।”  वहीं बायो-बबल प्रोटोकॉल के कारण सूर्यकुमार के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में किसी को शामिल नहीं किया जाएगा। क्योंकि भारत के पास पहले से ही पर्याप्त बैकअप विकल्प भी मौजूद है।

Related Articles

Back to top button