ब्रेकिंग
Pakistan Terror Link in Panchkula Firing: ड्रग्स तस्करी, हवाला और टेरर फंडिंग का हुआ बड़ा खुलासा, जि... Hisar Police Action: होटल 999 और होटल राज पर पुलिस का छापा, एसपी सिद्धांत जैन ने दी सख्त चेतावनी Chandigarh Crime News: टैक्सी लूट और हत्या के मामले में बड़ी सफलता, सेक्टर-56 के जंगल से दबोचे गए दो... Dementia and Alzheimer News: भूलने की बीमारी को न करें नजरअंदाज, पीजीआई में जल्द शुरू होगा खास बॉडी-... Haryana Khap/Panchayat News: मंत्री रणबीर गंगवा की ससुराल वाले गांव में पंचायत का बड़ा फैसला, एक ही ... Chandigarh News: रेजिडेंशियल और इंडस्ट्रियल बदलाव पर जनता की कड़ी आपत्ति, मास्टर प्लान की प्रक्रिया ... Abhay Chautala Statement: नूंह में होगी इनेलो की राज्यस्तरीय रैली, अभय चौटाला ने कहा— हरियाणा में बन... Gwalior Achleshwar Mahadev Trust Election 2026: अचलेश्वर महादेव न्यास चुनाव की तारीख तय; 11 अक्टूबर ... West Zone Judiciary Conference 2026: ग्वालियर में न्यायिक शिक्षा पर बड़ा आयोजन; 60 से ज्यादा जज और C... Delhi High-Tech Parking News: इलेक्ट्रिक वाहनों को पार्किंग फीस में 50 प्रतिशत की छूट, एनडीएमसी ने द...
छत्तीसगढ़

रेलवे गोदामों का आनलाइन सर्वे का झांसा देकर ठगे 43 लाख रुपये

भिलाई। रेलवे गोदामों का आनलाइन सर्वे करने का झांसा देकर ठगी के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपित ने शिकायतकर्ता से अमानत राशि के नाम पर 43 लाख रुपये ऐठ लिए। पदमनाभपुर चौकी में मामले की शिकायत की गई है।

दुर्ग कोतवाली पुलिस के मुताबिक बोरसी में आरजेएन इन्फोटेक प्रा.लि. कंपनी के नाम से आफिस है। यहां सर्वे तथा दस्तावेजों को आनलाइन अपलोड करने का कार्य किया जाता है। जून 2019 को नई दिल्ली निवासी गौतम कुमार ने भारतीय रेलवे विभाग से अनुबंध एवं रेलवे में रजिस्ट्रेशन नंबर होने का झांसा दिया।

गौतम ने शिकायकर्ता बोरसी निवासी संदीप मेश्राम से कहा कि पूरे देश में स्थित रेलवे गोदामों का उनकी कंपनी द्वारा सर्वे कार्य किया जाता है। जिसकी रिपोर्ट लेबर डिपार्टमेंट को दी जाती है। जिसके लिए सरकार राशि स्वीकृत करती है। संदीप मेश्राम को छत्तीसगढ़ के अलावा असम, मुम्बई, उत्तरप्रदेश, बिहार में स्थित रेलवे माल गोदामों के सर्वे करने का कार्य का टेंडर दिए जाने की बात कही।

इसके लिए गौतम ने शिकायतकर्ता से अमानत राशि के नाम पर 43 लाख चार हार रुपये का फर्जीवाड़ा किया। पुलिस ने आरोपित गौतम कुमार के खिलाफ धारा 420 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button