ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
मनोरंजन

फिल्म ‘वो लड़की है कहां?’ के शूटिंग समापन पर टीम ने मनाया जश्न

जंगली पिक्चर्स और रॉय कपूर फिल्म्स दर्शकों के सामने फिल्म ‘वो लड़की है कहां?’ पेश करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। यह एक मनोरंजक फिल्म है जो अपनी मनमोहक कहानी से दर्शकों का दिल जीत लेगी। इस फिल्म की टीम, जिसमें शामिल है मुख्य भूमिका में तापसी पन्नू और प्रतीक गांधी, अब फिल्म की शूटिंग पूरी कर चुकी है। शूटिंग समापन का जश्न केक काटने के साथ मनाया गया और इस जश्न में निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर, जंगली स्टूडियो की प्रमुख अमृता पांडे, तापसी पन्नू, प्रतीक गांधी और प्रतीक बब्बर, अमित त्रिवेदी और फिल्म के निर्देशक अरशद सैयद मौजूद थे।

यह फिल्म, जो कि मध्य भारत पर आधारित एक इन्वेस्टिगेटिव कॉमेडी है, दर्शकों के सामने एक नई जोड़ी ला रही है। तापसी पन्नू एक दमदार पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नज़र आएंगी और प्रतीक गांधी एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभा रहे है, जिसकी सोच तापसी के किरदार से बिलकुल विपरीत है और यही बात फिल्म में एक चटपटा तड़का लगाती है।

अरशद सैयद द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म में हास्य घटनाओं को बहुत ही खूबसूरती से फिल्माया गया है जिसमें दोनों मुख्य कलाकारों को इस अप्रत्याशित यात्रा को एक साथ करने के लिए मजबूर होते हुए दिखाया गया है | उनके अलग-अलग व्यक्तित्व एक दूसरे से टकराते है जिसके परिणामस्वरूप दर्शकों को एक मनोरंजक फिल्म देखने को मिलेगी |

जंगली पिक्चर्स और रॉय कपूर फिल्म्स द्वारा निर्मित ‘वो लड़की है कहां?’ में मुख्य भूमिका में तापसी पन्नू और प्रतीक गांधी नज़र आएंगे |अरशद सैयद द्वारा निर्देशित और लिखित यह फिल्म जल्द ही रिलीज़ होने वाली है।

Related Articles

Back to top button