ब्रेकिंग
अमृतसर एयरपोर्ट पर दिखा संदिग्ध ड्रोन, 7 फ्लाइट्स हुईं डायवर्ट; जांच में सामने आया बड़ा सच Batala News: ब्याह पंचमी से पहले शरारती तत्वों की करतूत, गुरु नानक देव जी व माता सुलखनी जी के होर्डि... डीपीएस इंदिरापुरम में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस: शिक्षकों के समर्पण और योगदान का हुआ सम्मान जालंधर नगर निगम कमिश्नर बदले, IAS संदीप ऋषि की जगह PCS सुरिंदर सिंह संभालेंगे कमान अमृतसर में ड्रोन गतिविधि के बाद आदमपुर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट: SSP हरविंदर विर्क ने दिए सुरक्षा बढ़ान... पंजाब और चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों का पूर्ण काम बंद: आज एक दिवसीय भूख हड़ताल, आम जनता परेशान Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव को लेकर BJP का मास्टरप्लान, अक्टूबर में PM मोदी का 3 दिवसीय दौरा; ... लुधियाना में बेखौफ झपटमारों पर जनता का फूटा गुस्सा: बुजुर्ग महिला की बाली छीन रहे बदमाश को रंगे हाथ ... इस्लाम गंज में सवारी बिठाने को लेकर खूनी संघर्ष: ऑटो चालक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला Punjab Politics: 'बयानबाजी से पहले आंकड़े पढ़ें बाली', जालंधर भाजपा अध्यक्ष ने करतारपुर कॉरिडोर व AI...
मध्यप्रदेश

आशाराम गुरुकुल की छात्रा ने की सुसाइड, परिजन बोले- चरित्र पर उठाते थे सवाल

छिंदवाड़ा  मध्य प्रदेश के परासिया रोड स्थित आशाराम गुरुकुल एक बार फिर सुर्खियों में है। यहां  कक्षा दसवीं की पढ़ाई करने वाली एक छात्रा ने जहर खाकर खुदकुशी  कर ली है। मृतक की मां ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनके मुताबिक बेटी को परेशान किया जाता था, उसके चरित्र को लेकर गलत बात की जाती थी। उसके हंसने पर भी आपत्ति ली जाती थी।

बताया जाता है कि चार दिन पूर्व इस छात्रा ने जहर का सेवन किया था, जिसके बाद उसका उपचार नागपुर में चल रहा था, लेकिन मंगलवार की शाम इस छात्रा ने दम तोड़ दिया। छात्रा ने आत्महत्या क्यों की? यह अभी पता नहीं चल पाया है।

पुलिस ने बताया कि शहर के बरारीपुरा में रहने वाली 15 वर्षीय छात्रा शहर के परासिया रोड में स्थित संत आशाराम गुरुकुल में कक्षा दसवीं की पढ़ाई करती थी। तीन से चार दिनों पूर्व इस छात्रा ने अपने घर में जहर का सेवन कर लिया था, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल से नागपुर ले जाया गया था। गंभीर हालत में उसे नागपुर में भर्ती कराया गया। छात्रा की बीते दिन वहां मौत हो गई। फिलहाल पुलिस इस मामले में कुछ कहने से इंकार कर रही है ।

Related Articles

Back to top button