ब्रेकिंग
UP Politics: 'हार छिपाने के लिए लोकतंत्र का बहाना', पंकज चौधरी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला Indian Army: क्या था 'ऑपरेशन सिंदूर'? सेना ने दिखाया तबाही का ट्रेलर, डेढ़ मिनट के वीडियो में दिखा प... Crime News: बेटी से मिलने की जिद में हैवान बना जीजा; ससुराल पहुंचकर दो सालियों की बेरहमी से हत्या JJM Scam Update: जल जीवन मिशन घोटाले में पूर्व मंत्री महेश जोशी गिरफ्तार, ED के बाद अब ACB का बड़ा ए... Suvendu Adhikari on PA Murder: पीए की हत्या पर भड़के सुवेंदु अधिकारी; बोले- '15 साल के जंगलराज का नत... West Bengal Politics: सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ भट्टाचार्य की हत्या; कब, कहां और कैसे हुई वारद... Weather Update: दिल्ली में फिर शुरू हुआ भीषण गर्मी का दौर; जानें पहाड़ों से लेकर रेगिस्तान तक के मौस... Tamil Nadu Politics: चेन्नई से दिल्ली तक हलचल; एक्टर विजय ने सरकार बनाने के लिए क्यों मांगा कांग्रेस... Delhi Air Pollution: दिल्ली के प्रदूषण पर अब AI रखेगा नजर; दिल्ली सरकार और IIT कानपुर के बीच MoU साइ... West Bengal CM Update: नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण से पहले कोलकाता पहुंचेंगे अमित शाह; 8 मई को विधाय...
खेल

मुंबई में 55 और पुणे में हो सकते हैं 15 मुकाबले

आईपीएल के लिए खिलाड़ियों की नीलामी के बाद अब प्रशंसकों को टूर्नामेंट के शेड्यूल का इंतजार है। बीसीसीआई अब तक यह फैसला नहीं कर पाया है कि 15वें सीजन का आयोजन कहां होगा। यह तय है कि सभी मैच भारत में ही खेले जाएंगे।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिए खिलाड़ियों की नीलामी के बाद अब प्रशंसकों को टूर्नामेंट के शेड्यूल का इंतजार है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) अब तक यह फैसला नहीं कर पाया है कि 15वें सीजन का आयोजन कहां होगा। यह तय है कि सभी मैच भारत में ही खेले जाएंगे, लेकिन मैच के स्थानों को लेकर अंतिम फैसला अब तक नहीं हो पाया है। इसी बीच, यह जानकारी सामने आई है कि मुंबई को 55 और पुणे को 15 मैचों की मेजबानी दी जा सकती है।मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम, ब्रेबोर्न स्टेडियन और डीवाई पाटिल स्टेडियम में टूर्नामेंट के मैच आयोजित हो सकते हैं। वहीं, पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में 15 मैच खेले जा सकते हैं। सभी टीमें वानखेड़े और डीवाई पाटिल स्टेडियम में एक-दूसरे से चार-चार मैच खेलते नजर आ सकती है। वहीं, ब्रोबोर्न और पुणे में तीन-तीन मुकाबलों में आमने-सामने होंगी।

Related Articles

Back to top button