ब्रेकिंग
DUSU Election 2026: निर्दलीय उपाध्यक्ष बने दीपांशु शौकीन से कांग्रेस या NSUI ने नहीं किया संपर्क, इं... Heavy Rain Forecast India: झारखंड, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में जोरदार बारिश के आसार, जानिए अपने शहर ... Heart Disease Risk & Prevention: स्वस्थ लोग भी न करें ये अनदेखी! उम्र के हिसाब से करवाएं ईसीजी, बीपी... Balod Accident News: बालोद में भीषण सड़क हादसा; कार ने बाइक को मारी टक्कर, 2 मासूम बच्चों की मौत MP Milk Price Hike Protest: दूध के दाम बढ़ाने पर अड़े किसान; इंदौर, देवास और उज्जैन के किसान सांची ड... Indore Court Order: सड़क हादसे में मृत दूध व्यवसायी के परिवार को मिलेगा 36 लाख मुआवजा; बीमा कंपनी को... Durg Bhilai News: जवाहर मार्केट की ज्वेलर्स दुकान में लगी आग; दमकल टीम ने 1 टैंकर पानी से पाया काबू,... Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ...
देश

नीलेश पटेल को 762 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले में किया गिरफ्तार

अहमदाबाद | जीएसटी धोखाधड़ी के एक बड़े मामले में गुजरात एटीएस ने बड़ी कार्रवाई की है। प्राइवेट कंपनी माधव कॉपर लिमिटेड के चेयरमैन नीलेश पटेल को 762 करोड़ रुपये के जीएसटी फ्रॉड के मामले में अरेस्ट किया गया है। जांच एजेंसी लंबे वक्त से नीलेश पटेल को ट्रैक कर रही थी। वह काफी दिनों से फरार चल रहा थी। जीएसटी विभाग ने टैक्स चोरी के मामले में पहले ही अफजल सिजाणी और मुहम्मद अब्बास, रफीक अली को गिरफ्तार किया था। लेकिन नीलेश फरार चल रहा था और उसकी तलाश की जा रही थी। नीलेश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया था। नीलेश ने सुप्रीम कोर्ट से गिरफ्तारी पर रोक भी लगवा दी थी, लेकिन उसे अग्रिम जमानत नहीं मिल पाई थी।

यही नहीं नीलेश ने गिरफ्तारी से बचने के लिए 19 फरवरी को जीएसटी अधिकारियों पर कार चढ़ाने का भी प्रयास किया गया था। अधिकारियों को कार से टक्कर मारकर वह फरार था। इसके बाद से ही जीएसटी डिपार्टमेंट उसकी तलाश में जुटा था। गुजरात एटीएस ने बुधवार को नीलेश को गिरफ्तार किया था। नीलेश के अहमदाबाद में छिपे होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद एटीएस की टीम वहां पहुंची और नीलेश को गिरफ्तार किया। एटीएस ने मामले की जांच के लिए नीलेश को अहमदाबाद में जीएसटी विभाग को सौंप दिया।

Related Articles

Back to top button