ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
मध्यप्रदेश

इंदौर में डेढ़ साल की बच्ची बहन के साथ दूध लेने गई थी, तेज रफ्तार बाइक ने मारी जोरदार टक्कर

इंदौर   बाइक की टक्कर से डेढ़ साल की बच्ची की मौत हो गई। वह अपनी बड़ी बहन की गोद में बैठकर दुकान तक दूध लेने गई थी। लौटते समय मासूम जीविका एक हाथ में चॉकलेट पकड़े हुए बहुत खुश थी। सड़क पार करने के दौरान बड़ी बहन को एक बाइक ने टक्कर मार दी। बहन को टक्कर लगते ही जीविका गोद से उछलकर सड़क पर जा गिरी। घटना रविवार की है। सोमवार दोपहर अरबिंदो अस्पताल में इलाज के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया।

बाणगंगा TI राजेन्द्र सोनी ने बताया कि घटना सांवेर रोड के मॉडर्न चौराहे की है। यहां रविवार रात 16 साल की नंदनी अपने मामा की डेढ़ साल की बेटी जीविका को लेकर दूध लेने गई थी। लौटते समय तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। इस दौरान नंदनी की गोद से उछलकर जीविका सड़क पर गिर गई। उसके सिर में चोट आई थी। बच्ची को तत्काल अरबिदो अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार दोपहर अस्पताल में उपचार के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया। इस हादसे में नंदनी भी घायल हुई है। पुलिस ने बाइक जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है।

पिता चलाते हैं ढाबा

पुलिस के मुताबिक जीविका के पिता बंटी सिसौदिया भेरूनाथ ढाबा के मालिक हैं। मॉडर्न चौराहे पर ही घर भी है। बंटी के परिवार में बड़ी बेटी डब्बू है। पत्नी गृहिणी है। वहीं भाई दीपक और अन्य लोग भी साथ रहते हैं।

Related Articles

Back to top button