ब्रेकिंग
रेलवे स्टेशनों पर बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट का निर्देश पुष्कर मेले में सैंड आर्टिस्ट अजय रावत की अद्भुत कलाकृतियां बनीं मुख्य आकर्षण पश्चिम बंगाल में पुलिस एनकाउंटर की बढ़ती घटनाएं, बीरभूम में एक और बदमाश ढेर गुरुग्राम मेट्रो फेज-2 के निर्माण की तैयारियां तेज, जीएमआरएल ने एचएसवीपी से मांगी पैमाइश रिपोर्ट सीएम भगवंत मान ने पीएम मोदी से श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर खोलने की की अपील गोरखनाथ घाट पर गूंजे पारंपरिक छठ गीत, सांसद रवि किशन की प्रस्तुति ने मोहा मन ग्रेटर नोएडा के बिसरख गाँव में मोटरसाइकिल पार्किंग को लेकर हुआ विवाद, महिला को जड़े थप्पड़ कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकवादी ढेर सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो मामले के दो दोषियों को दी जमानत, 17 साल से अधिक कैद काट चुके हैं सजा मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय चिंतन बैठक शुरू, श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे पर गर्माई सियासत
विदेश

लव लाइफ से भी सुर्खियां बटोर चुके हैं व्लादिमीर पुतिन, सफाई कर्मी से बनाए थे संबंध

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को इस वक्त पूरी दुनिया एक तानाशाह के रूप में देख रही है। यूक्रेन की धरती इस वक्त रूसी मिसाइलों की आग से झुलस रही है। यूक्रेन में रह रहे लोग सहमे हुए हैं और अपनी जान बचाने के लिए बंकरों का सहारा ले रहे हैं। हालांकि पुतिन का यह रूप दुनिया ने पहली बार नहीं देखा, इससे पहले क्रीमिया और रोमानिया पर भी रूस ऐसा ही कुछ कर चुकी है। लेकिन तानाशाह के रूप में पहचान रखने वाले पुतिन का एक और चेहरा है, वो है उनके रहस्यमय लव लाइफ के बारे में। पुतिन अपनी लव लाइफ को लेकर हमेशा चर्चाओं में रहते हैं। पुतिन ने सिर्फ रूस की खूबसूरत अदाकारों ही नहीं अपनी सफाई कर्मी महिला से भी संबंध बनाए थे। चलिए जानते हैं उनकी लव लाइफ के बारे में।

बीते गुरुवार को एक टीवी शो में यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र में एक सैन्य अभियान की घोषणा करके रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया। पूरी दुनिया इस युद्ध को तीसरे विश्व युद्ध की दस्तक की तरह देख रही है। जानकारों का मानना है कि ये तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत है। कई पश्चिमी देश पुतिन को तानाशाह की संज्ञा दे रहे हैं। लेकिन तानाशाह की संज्ञा पा चुके पुतिन अपनी रहस्यमय लव लाइव के बारे में भी चर्चा बटोरते रहते हैं। 69 उम्र पर पहुंच चुके पुतिन की कई महिलाओं से संबंध रहे हैं।

1983 में पुतिन की शादी ल्यूडमिला अलेक्जेंड्रोवना ओचेरेत्नाया से हुई थी। लेकिन शादी के 30 साल बाद 2014 में दोनों अलग हो गए। हालांकि, 2015 में उनकी पत्नी ने किसी और से शादी कर ली। अपनी शादी के समय से ही पुतिन के कई महिलाओं से लव अफेयर की चर्चा रही। 2008 में उनका दिल 31 साल की जिम्नास्ट एलिना काबेवा पर आ गया था। इतना ही नहीं पुतिन ने खुलेआम अपनी मोहब्बत को स्वीकार भी किया था। पुतिन के साथ वह राजनीति में भी सक्रिय रही। सितंबर 2013 में पुतिन के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी एलेक्सी नवलनी ने दावा किया था कि पुतिन और काबेवा ने शादी कर ली है, लेकिन पुतिन के प्रवक्ता ने दावों को खारिज किया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुतिन और काबेवा दोनों को 2014 सोची विंटर ओलंपिक में शादी की अंगूठियां पहने देखा गया था।

सफाई कर्मी से भी बनाए संबंध

दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी ताकत रूस के राष्ट्रपति पुतिन अपनी लव लाइफ को लेकर कभी गंभीर नहीं रहे। पुतिन के एक महिला सफाई कर्मचारी से भी संबंध थे। दोनों की एक बेटी भी है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जाता है कि 69 साल के पुतिन के संबंध स्वेतलाना क्रिवोनोगिख नाम की महिला से लंबे समय तक रहे, लेकिन अब ये महिला सफाई कर्मचारी नहीं बल्कि 700 करोड़ की मालकिन बन गई है।

शर्टलेस तस्वीरों से भी पाई सुर्खियां

वैसे पुतिन सिर्फ अपनी लव लाइफ ही नहीं अपने अंदाज को लेकर भी कई बार सुर्खियों में रहे। कभी शर्टलेस होकर नदी किनारे मछलियां पकड़ना तो कभी घोड़े की सवारी करना। रूसी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपने आप को फिट रखने के लिए वो रोजाना दो घंटे स्विमिंग और एक घंटा जिम में वर्कआउट करते हैं।

Related Articles

Back to top button