ब्रेकिंग
Supreme Court News: चुनाव आयोग के कामकाज और EVM तकनीक की जांच की मांग, सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हुई न... Delhi Air Pollution News: प्रदूषण के स्रोतों का लगेगा सटीक पता, दिल्ली में लॉन्च हुई Real-Time Sourc... Jammu and Kashmir Politics: एलजी मनोज सिन्हा से मिले मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, जल्द शपथ लेंगे नए मं... Samba News: जम्मू-कश्मीर के सांबा में मिला संदिग्ध कबूतर, पैर में कोड रिंग, उर्दू नोट और पाकिस्तानी ... Churu Road Accident: तारानगर रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, कार और ट्रेलर की भिड़ंत में एक ही परिवार के ... Ravi Shankar Prasad PC: रामलीला मैदान में प्रस्तावित रैली की तारीख को लेकर विवाद, बीजेपी ने राहुल गा... Noida News: सेक्टर-125 के कैफे में लगी भीषण आग, गैस रिसाव के चलते चार दुकानें चपेट में आईं Budaun Crime News: शराब के नशे में खूनी संघर्ष, पिता ने कुल्हाड़ी से गला काटकर की बेटे की बेरहमी से ... Gwalior News: नीट की तैयारी कर रही नाबालिग से लिफ्ट के बहाने रेप, वीडियो बनाकर 10 महीने तक किया ब्लै... Rajasthan Cyber Crime: ऑनलाइन गोल्ड ट्रेडिंग के नाम पर 12 करोड़ की ठगी का खुलासा, मुख्य आरोपी विशाखा...
देश

एक दिन की दुल्हन बन सब लूट लेती हैं ये युवतियां, किसी के 3 तो किसी के 5 पति, जानें कैसे फंसाती थी शिकार

मोगा में अपरहण का ड्रामा करने वाली युवती एक दिन की दुल्हन बनकर ठगने वाली गैंग की सदस्य निकली। पुलिस ने उसे हरियाणा में उसके तीसरे पति बने हंसराज के घर से बरामद करने का दावा किया है। अब तक वह तीन शादियां कर चुकी है।

 मोगा। नगर में खुद के अपरहण किए जाने का ड्रामा करने वाली युवती दुल्हन बनकर ठगी करने वाले गैंग की सदस्य निकली। अब तक वह तीन शादियां कर चुकी है। पुलिस ने उसे हरियाणा में उसके तीसरे पति बने हंसराज के घर से बरामद करने का दावा किया है। इस गैंग की दूसरी अहम सदस्य रीटा और संदीप कौर अब तक 5 शादियां कर चुकी हैं। एक दिन की दुल्हन बनकर ये पहले मोटी रकम शादी के खर्च के नाम पर विचोलन के माध्यम से ऐंठती थी। बाद में घर के जेवरात, नकदी आदि लेकर बहाने से फुर्र हो जाती थी। इस गैंग का जाल सिर्फ पंजाब ही नहीं बल्कि राजस्थान और हरियाणा तक फैला हुआ है।

गैंग के 6 सदस्यों को पुलिस ने पहचान कर उनके खिलाफ धोखाधड़ी के केस में मामला दर्ज कर लिया है। जिनमें से अपहरण का ड्रामा करने वाली कोमल ऊर्फ कुलदीप कौर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। तीसरी शादी रचाने वाले हरियाणा के हंसराज की भूमिका का पुलिस अभी पता कर रही है। अभी तक पुलिस की जांच में उसे केस में शामिल नहीं किया गया है। वह विचोलन के साथ अपनी पत्नी के रूप में ही कुलदीप कौर उर्फ कोमल को गाड़ी में बैठाकर साथ ले गया था।

हंसराज से कुलदीप की शादी के खर्च के रूप में विचोलन बनी मोगा की रीटा और हरियाणा की प्रोमिला ने 70 हजार रुपये लिए थे। रीटा से 5 हजार रुपए की नकदी, कुछ जेवरात बरामद किए हैं। पुलिस इस बात की जांच कर रही है क्या ये जेवरात कुलदीप कौर अपने नए पति हंसराज के घर से लेकर आई थी। एसएसपी चरणजीत सिंह सोहल ने खुलासा किया कि यह गैंग काफी बड़ा है। पुलिस की जांच जारी है अभी इसमें और भी कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।

आठ शादियों की बात सामने आई

अभी तक आठ शादियों की बात जांच में सामने आ गई है जिसमें तीन शादियां कुलदीप कौर उर्फ कोमल कर चुकी है जबकि 5 शादियां मोगा की रीटा कर चुकी है। गैंग में शामिल मोगा के कुलदीप सिंह और रूपिंदर कौर शादी के समय दुल्हन की बुआ, फूफा बन जाते थे बाकी सदस्य दूसरे रिश्तेदार बनकर शादी में शामिल होते थे।

Related Articles

Back to top button