ब्रेकिंग
Supreme Court News: चुनाव आयोग के कामकाज और EVM तकनीक की जांच की मांग, सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हुई न... Delhi Air Pollution News: प्रदूषण के स्रोतों का लगेगा सटीक पता, दिल्ली में लॉन्च हुई Real-Time Sourc... Jammu and Kashmir Politics: एलजी मनोज सिन्हा से मिले मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, जल्द शपथ लेंगे नए मं... Samba News: जम्मू-कश्मीर के सांबा में मिला संदिग्ध कबूतर, पैर में कोड रिंग, उर्दू नोट और पाकिस्तानी ... Churu Road Accident: तारानगर रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, कार और ट्रेलर की भिड़ंत में एक ही परिवार के ... Ravi Shankar Prasad PC: रामलीला मैदान में प्रस्तावित रैली की तारीख को लेकर विवाद, बीजेपी ने राहुल गा... Noida News: सेक्टर-125 के कैफे में लगी भीषण आग, गैस रिसाव के चलते चार दुकानें चपेट में आईं Budaun Crime News: शराब के नशे में खूनी संघर्ष, पिता ने कुल्हाड़ी से गला काटकर की बेटे की बेरहमी से ... Gwalior News: नीट की तैयारी कर रही नाबालिग से लिफ्ट के बहाने रेप, वीडियो बनाकर 10 महीने तक किया ब्लै... Rajasthan Cyber Crime: ऑनलाइन गोल्ड ट्रेडिंग के नाम पर 12 करोड़ की ठगी का खुलासा, मुख्य आरोपी विशाखा...
देश

अमेठी में राहुल गांधी का BJP पर बड़ा आरोप, एमपी में थी कांग्रेस की सरकार…10-20 करोड़ देकर कर ली चोरी

अमेठी   छठे और सातवें विधानसभा चुनाव चरण से पहले कांग्रेस के लिए प्रचार करने अमेठी पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा पर बड़ा हमला बोला। रोजगार का मुद्दा छेड़ते हुए राहुल ने पीएम मोदी को हिन्दुस्तान का झूठा प्रधानमंत्री करार दिया। राहुल गांधी ने मोदी के प्रधानमंत्री बनने से पहले किए गए वादों को याद दिलाते हुए कहा, 2014 में नरेंद्र मोदी भाषण करते थे। उन्होंने दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था। अब तक पूरा नहीं हो पाया है।

अमेठी जिले के जगदीशपुर में आयोजित कांग्रेस की जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर कई आरोप लगाए। पार्टी प्रत्याशी के लिए प्रचार करने पहुंचे राहुल गांधी का एमपी में कांग्रेस की सरकार जाने का दर्द भी साफ दिखाई दिया। राहुल गांधी ने भाजपा पर सरकार को चोरी करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा, एमपी, अरुणाचल प्रदेश और गोवा में कांग्रेस की सरकार थी, लेकिन 10-20 करोड़ रुपये देकर चोरी कर ली गई।

कांग्रेस ने 70 साल में क्या किया? मोदी के इस भाषण का भी राहुल गांधी ने जवाब दिया। राहुल गांधी ने कहा, मोदी जी कहना चाहते थे, 70 साल में अंबानी-अडानी के लिए कांग्रेस की सरकार में कुछ नहीं हुआ। कांग्रेस सरकार में हुए कामों को गिनाते हुए राहुल गांधी ने पूछा, नेशनल हाईवे, फुरसतगंज एयरपोर्ट यह सब कांग्रेस की देन है। उन्होंने जनता से सवाल पीएम मोदी की मीटिंग पर भी सवाल किया। राहुल गांधी बोले, यूपी चुनाव नजदीक आते ही पीएम मोदी अब तक हेलीकॉप्टर से 50 से ज्यादा मीटिंग कर चुके हैं, लेकिन इस दौरान उन्होंने एक बार भी रोजगार देने की बात नहीं की।

राहुल ने कहा, पीएम मोदी यूपी आकर युवाओं से ये क्यों नहीं कहते, आपको रोजगार देने जा रहा हूं, क्या हो गया आपको। उन्होंने पीएम मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा, वह बीएचएल बेच रहे हैं, एचएएल बेच रहे हैं और तेल की कंपनियां भी बेच रहे हैं। उन्होंने एयरइंडिया तक को बेच दिया है। जनता को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने पीएम मोदी को हिन्दुस्तान का झूठा प्रधानमंत्री भी बताया। राहुल बोले, पूरा यूपी जनता है नरेंद्र मोदी झूठ बोलता है। हिन्दुस्तान के प्रधानमंत्री वोट के लिए कुछ भी बोलेगा। नरेंद्र मोदी ने किसानों से वादा किया था आमदनी दोगुनी कर दूंगा

अमेठी की जनता को राहुल ने समझाया कृषि कानून का लक्ष्य

कृषि कानून और रोजगार के मुद्दे पर भाजपा पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा, पूरा उत्तर प्रदेश जानता है कि भारत के प्रधानमंत्री आकर वोट लेने के लिए कुछ भी बोल जाएंगे। पूरा देश जानता है कि नरेंद्र मोदी ने किसानों की आमदनी दोगुनी करने का वादा किया था और फिर तीन क़ाले क़ानून लागू किए। उन्होंने कहा, इन क़ानूनों का लक्ष्य था, कि जो आज किसानों को मिलता हैं वह उनसे छीनकर भारत के सबसे बड़े 4-5 अरबपतियों को दे दिया जाएं।

Related Articles

Back to top button