ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
देश

 स्वास्थ्य क्षेत्र के बजट प्रावधानों पर आज पीएम मोदी वेबिनार को करेंगे संबोधित 

नई दिल्ली । स्वास्थ्य क्षेत्र के बजट प्रावधानों पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक वेबिनार को संबोधित करेंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, इस वेबिनार में तीन सत्र रखे गए हैं। इनमें आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन, ई संजीवनी और टेलीमेंटल स्वास्थ्य कार्यक्रम शामिल हैं। बयान के मुताबिक, इस वेबिनार का उद्देश्य स्वास्थ्य क्षेत्र में सरकार की ओर से उठाए गए कदमों को आगे बढ़ाने में विभिन्न हितधारकों को शामिल करना है।  मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री अपने संबोधन के जरिए आम बजट-2022 में स्वास्थ्य क्षेत्र में किए गए प्रावधानों पर आगे बढ़ने की कार्ययोजना का खाका पेश करेंगे।  इस वेबिनार में गहन विचार विमर्श भी किया जाएगा और इसमें स्वास्थ्य मंत्रालय, नीति आयोग, उद्योग जगत, स्टार्टअप्स और अकादमिक जगत के प्रमुख वक्ता शिरकत करेंगे। इस दौरान हितधारकों के साथ एक संवाद सत्र का भी आयोजन किया जाएगा।  समापन सत्र की अध्यक्षता केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया और केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल संयुक्त रूप से करेंगे।

Related Articles

Back to top button