ब्रेकिंग
Mann Ki Baat: 'हरगिला चिड़िया' बनी असम के गांवों की पहचान; PM मोदी ने की 'हरगिला सेना' की जमकर तारीफ स्वच्छ यमुना अभियान: सीएम रेखा गुप्ता का श्रमदान, कहा- "अब यमुना में नहीं गिरेगा बिना ट्रीटमेंट वाला... PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स की नेशनल असेंबली में बोले पीएम मोदी; 'भारत और सेशेल्स को जोड़ता है... Waqf Amendment Act: वक्फ संपत्तियों को कानूनी दर्जा दिलाने की प्रक्रिया तेज; 30 जून तक पूरा करें रिक... Amarnath Yatra 2026: सुरक्षा के कड़े इंतजाम; अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने की बड़ी मॉक र... हरिद्वार: बीमार पत्नी की संदिग्ध मौत का खुलासा, दवा के नाम पर जहर देकर की पति ने हत्या Jabalpur Crime News: फेसबुक पर हिंदू नाम रखकर की दोस्ती, फिर धर्म परिवर्तन और तस्करी की कोशिश; मामला... खंडवा: अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर हमला, 8 वनकर्मी घायल; वर्दी फाड़ने और पथराव का वीडियो वा... Muzaffarpur Crime News: अवैध संबंध के शक में छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या, जांता से कुचलकर उतारा... Delhi E-Office System: दिल्ली सरकार में ई-ऑफिस का एक साल पूरा; फाइलों का निस्तारण हुआ तेज और पारदर्श...
मध्यप्रदेश

MP में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने पूर्व मंत्री के लिए कहे आपत्तिजनक शब्द, केंद्रीय मंत्री कुलस्ते ने कांग्रेस के संस्कारों पर उठाए सवाल

नर्मदापुरम   कांग्रेस जिला अध्यक्ष सत्येंद्र फौजदार के एक कथित ऑडियो पर बवाल मच गया है। जिसमें वे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी को आपत्तिजनक शब्द कह रहे हैं। इस ऑडियो के आने के बाद इलाके में राजनीति गरमा गई है। भाजपा नेता और केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने जहां इसे लेकर कांग्रेस पार्टी के संस्कारों पर सवाल उठाए हैं। वहीं, फौजदार ने इसे अपने खिलाफ षड्यंत्र बताया है।

केंद्रीय राज्यमंत्री कुलस्ते ने इस ऑडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया और दावा किया कि ऑडियो कांग्रेस जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह फौजदार और IT सेल के नगर अध्यक्ष लवलेश जैन के बीच बातचीत का है। कुलस्ते ने लिखा है कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं का संस्कार और मर्यादा जैसे शब्दों से दूर-दूर तक वास्ता नहीं है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और ब्राह्मण समाज के सम्मानित व्यक्ति के लिए होशंगाबाद जिलाध्यक्ष जिस तरह से अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, उसकी जितनी निंदा की जाए, कम है।

इधर, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सतेन्द्र फौजदार ने ऑडियो को फेक बताया है। उनका कहना है कि ये मेरा ऑडियो नहीं है। मैं अभी कांग्रेस के घर-घर चलो अभियान में हूं। मैं क्यों अपने वरिष्ठ नेताओं के लिए अपशब्दों का प्रयोग करूंगा? जिन्होंने मुझे जिला अध्यक्ष बनाया है।

सोशल मीडिया टीम भंग होने से गरमाई राजनीति

कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग की जिला कमेटी के भंग होने और नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद से जिले में राजनीति गरमाई हुई है। आईटी सेल के पूर्व जिला अध्यक्ष अक्षय दीक्षित भी जिला अध्यक्ष फौजदार के खिलाफ खुलकर सोशल मीडिया पर लिख रहे हैं

Related Articles

Back to top button