ब्रेकिंग
Bihar Madrasa Inspection: बिहार में सरकारी सहायता प्राप्त मदरसों का होगा भौतिक सत्यापन; शिक्षा विभाग... Rewa Crime News: शव वाहन में हो रही थी बकरियों की तस्करी; रीवा पुलिस ने किया गिरोह का भंडाफोड़, ड्रा... Jabalpur Lokayukta Action: जमीन सीमांकन के बदले 80 हजार की घूस लेते राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार; लोकायु... Ujjain-Jhalawar Fourlane: सिंहस्थ-2028 से पहले बदलेगी उज्जैन-राजस्थान की राह; 2721 करोड़ के फोरलेन प... Bhopal Fraud News: पुराने नोट बेचने के चक्कर में महिला ने गंवाए 1.91 लाख रुपये; जानें कैसे ठगों ने ब... Ujjain Development News: महाकाल महालोक के बाद बदली उज्जैन की तस्वीर; आध्यात्मिक राजधानी से अब 'विकास... MP Tax Evasion: कर चोरी और फर्जी बिलिंग पर लगाम; एमपी सरकार का नया डिजिटल मॉड्यूल, अब नागरिक सीधे कर... Tvisha Sharma Death Case: भोपाल में एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत की गुत्थी; सीबीआई क्राइम सी... Morena News: हाथ बांधकर नदी में कूदा प्रेमी युगल; सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, जानें क्या है पूर... MP Transport News: मध्यप्रदेश में अब 7 क्षेत्रों में होगा बस संचालन; मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की...
मध्यप्रदेश

दीपोत्सव पर भगवान महाकाल नगरी की होगी अदभुत छटा : मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि महाशिवरात्रि पर्व पर दीपोत्सव के दौरान भगवान महाकालेश्वर नगरी की छटा निश्चित रूप से अदभुत होगी। महाशिवरात्रि का पर्व भव्य रूप में मनाया जाएगा। इस दिन पूरा नगर दीपों से जगमगायेगा।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज उज्जैन प्रवास के दौरान त्रिवेणी संग्रहालय के ऑडिटोरियम में आगामी महाशिवरात्रि पर्व पर शहर में भव्य रूप में मनाये जाने वाले दीपोत्सव की जानकारी ली। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से अवगत कराया कि आगामी दीपोत्सव को लेकर जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर लगातार बैठक की जा रही हैं। दीपोत्सव को लेकर शहर की जनता में काफी उत्साह है। सभी सामाजिक संगठन भी बढ़-चढ़कर अपनी ओर से विशेष सहयोग कर रहे हैं। दीपोत्सव के दौरान शहर के प्रमुख घाटों के साथ मुख्य व्यवसायिक क्षेत्रों में भी दीये लगाये जायेंगे। दो सौ दीयों पर दो व्यक्ति लगाये जायेंगे। जिला प्रशासन द्वारा इस दौरान लगभग 12 लाख दीये जलाकर वर्ल्ड रिकार्ड बनाये जाने की तैयारी की जा रही है।

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, सांसद श्री अनिल फिरोजिया, विधायक, जन-प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button