ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
व्यापार

SBI बैंक का पोर्टल आज रात11 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगा बंद

अगर आप भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के कस्टमर हैं तो आपके लिए बेहद काम की खबर है। SBI ने अपने सभी ग्राहकों के लिए एक सूचना जारी की है। SBI ने कहा कि आज रात से कल सुबह तक बैंक का पोर्टल https://crcf.sbi.co.in बंद रहेगा। बता दें कि SBI का यह पोर्टल शिकायत/रिक्वेस्ट/इन्कवायरी डालने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

 बैंक ने शुक्रवार की रात को एक ट्वीट किया है, जिसमें कहा कि उसका पोर्टल https://crcf.sbi.co.in पोर्टल निर्धारित मेंटिनेंस एक्टिविटी के चलते 26 फरवरी की रात 11 बजे से 27 फरवरी सुबह 6 बजे तक काम नहीं करेगा।

यहां कर सकते हैं शिकायत
हालांकि, इस दौरान बैंक ग्राहक शिकायत के लिए  रजिस्ट्रेशन और अनाधिकृत ट्रांजेक्शंस की रिपोर्ट टोल फ्री नंबरों 1800112211/18001234/18002100 पर कर सकते हैं। बता दें कि ग्राहकों का डिजिटल बैंकिंग एक्सपीरियंस बेहतर बनाने के लिए एसबीआई समय समय पर मेंटीनेंस एक्टिविटी करता रहता है।

Related Articles

Back to top button