ब्रेकिंग
अमृतसर एयरपोर्ट पर दिखा संदिग्ध ड्रोन, 7 फ्लाइट्स हुईं डायवर्ट; जांच में सामने आया बड़ा सच Batala News: ब्याह पंचमी से पहले शरारती तत्वों की करतूत, गुरु नानक देव जी व माता सुलखनी जी के होर्डि... डीपीएस इंदिरापुरम में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस: शिक्षकों के समर्पण और योगदान का हुआ सम्मान जालंधर नगर निगम कमिश्नर बदले, IAS संदीप ऋषि की जगह PCS सुरिंदर सिंह संभालेंगे कमान अमृतसर में ड्रोन गतिविधि के बाद आदमपुर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट: SSP हरविंदर विर्क ने दिए सुरक्षा बढ़ान... पंजाब और चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों का पूर्ण काम बंद: आज एक दिवसीय भूख हड़ताल, आम जनता परेशान Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव को लेकर BJP का मास्टरप्लान, अक्टूबर में PM मोदी का 3 दिवसीय दौरा; ... लुधियाना में बेखौफ झपटमारों पर जनता का फूटा गुस्सा: बुजुर्ग महिला की बाली छीन रहे बदमाश को रंगे हाथ ... इस्लाम गंज में सवारी बिठाने को लेकर खूनी संघर्ष: ऑटो चालक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला Punjab Politics: 'बयानबाजी से पहले आंकड़े पढ़ें बाली', जालंधर भाजपा अध्यक्ष ने करतारपुर कॉरिडोर व AI...
लाइफ स्टाइल

हेल्दी रहने के लिए रोज खाली पेट खाएं एक चम्मच घी

घी खाना कई मायनों में सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इससे आपकी ओवरऑल हेल्थ सुधरती है साथ ही बालों और स्किन की क्वॉलिटी भी।

स्किन और बालों में : घी का एक चम्मच ही काफी होता है दाल से लेकर और दूसरे व्यंजनों को स्वादिष्ट बनाने के लिए लेकिन क्या आप जानते हैं इसके रोजाना सेवन से आप अपने हेल्थ के साथ-साथ स्किन और बालों को दुरुस्त रख सकते हैं। सीमित मात्रा में घी का सेवन किसी भी तरह से नुकसानदायक नहीं होता।

आंतों के लिए : आयुर्वेद की मानें तो घी के सेवन से आंतों की कार्य क्षमता में सुधार होता है। खराब खानपान, लाइफस्टाइल, बहुत ज्यादा दवाओं के सेवन से हमारी आंतों पर नकारात्मक असर पड़ता है तो इसे हेल्दी बनाए रखने के लिए घी का सेवन अच्छा होता है।

बढ़ती उम्र के लिए :  घी ओमेगा-3 फैटी एसिड्स और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूरा होता है। इसके सेवन से बढ़ती उम्र के असर को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है।

पाचन तंत्र की कार्य क्षमता के लिए : घी खाने से पेट में एसिड का स्राव सही तरीकेे से होता है जिससे भोजन आसानी से पच जाता है।

स्किन के लिए : घी स्किन को नौरिश करने का काम करता है। इसकी वजह से इसमें मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सिडेंट। जो एजिंग प्रक्रिया को तो धीमा करता ही है। स्किन के साथ इसे आप बालों की क्वॉलिटी सुधारने में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

कब्ज की समस्या के लिए  : घी पूरे शरीर को आवश्यक चिकनाई प्रदान करता है और आंतों रास्ता साफ करता है जिससे कब्ज का समस्या नहीं होती और अगर है तो मल त्याग में बहुत परेशानी नहीं होती।

वजन और मोटापा के लिए  : घी को अपने भोजन में शामिल करने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है जिससे अनावश्यक भूख नहीं लगती जो ओवरइटिंग करने से रोकता है। इससे वजन और मोटापा दोनों कंट्रोल में रहते हैं।

एनर्जी के लिए  : घी के सेवन से बॉडी में एनर्जी बनी रहती है। तो इसे आप ऐसे ही एक चम्मच खाएं या फिर खाने में हर तरह से फायदेमंद ही होता है।

Related Articles

Back to top button